{"_id":"5e7caa708ebc3e72b1178e0e","slug":"indore-uniform-odd-even-system-of-vehicles-will-be-implemented-during-curfew-from-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: इंदौर में कर्फ्यू के दौरान छूट में वाहनों की सम-विषम व्यवस्था लागू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: इंदौर में कर्फ्यू के दौरान छूट में वाहनों की सम-विषम व्यवस्था लागू होगी
Thu, 26 Mar 2020 06:43 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 26 Mar 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
ऑड ईवन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे देश के साथ मध्यप्रदेश में भी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर यहां जारी कर्फ्यू में छूट के दौरान प्रशासन ने शनिवार से निजी वाहनों के परिचालन की सम-विषम व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
बता दें कि यह फैसला सोशल मीडिया पर उन तस्वीरों के वायरल होने के बाद किया गया है जिनमें कर्फ्यू में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक दी गई छूट के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग बड़ी तादाद में वाहन लेकर सड़कों पर दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) आकाश त्रिपाठी ने आला अफसरों की एक बैठक में निर्देश दिए कि कर्फ्यू में छूट के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निजी वाहनों के परिचालन को लेकर शनिवार से सम-विषम व्यवस्था लागू की जाए। इसके तहत इंदौर शहर में एक दिन सम पंजीयन नंबरों के वाहनों का परिचालन हो, जबकि उसके अगले दिन विषम पंजीयन नंबरों के वाहन चलाए जाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा त्रिपाठी ने यह निर्देश भी दिए कि कर्फ्यू में छूट के दौरान बाहर निकलने वाले सभी नागरिकों के लिए मास्क लगाना या किसी कपड़े से मुंह-नाक ढंकना अनिवार्य किया जाए, ताकि कोरोना वायरस के फैलाव के बड़े खतरे से निपटा जा सके।
अफसरों के मुताबिक इंदौर में खाद्य सामग्री और जरूरी सेवाओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। इसके साथ ही सब्जी, किराना और अन्य खाद्य पदार्थों की आपूर्ति के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था को भी लागू किया गया है। गरीब एवं निःशक्त लोगों एवं अन्य जरूरतमंदों के लिलए फूड पैकेट की व्यवस्था की जा रही है। घर की दहलीज तक दवाइंयां पहुंचाने की प्रणाली शुरू की जा रही है।
बता दें कि इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज सामने आने के बाद प्रशासन ने बुधवार से शहरी सीमा में लॉकडाउन की जगह कर्फ्यू लागू कर दिया था।
