{"_id":"61af093deb8122647957bbc7","slug":"indore-training-will-be-given-to-the-bus-operators-and-police-along-with-the-officers-and-employees-associated-with-the-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बस ऑपरेटरों और पुलिस को भी दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बस ऑपरेटरों और पुलिस को भी दिया जाएगा प्रशिक्षण
Tue, 07 Dec 2021 12:57 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:57 PM IST
सार
इंदौर जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। बस ऑपरेटरों के साथ ही पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी है।
अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 7 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों का प्रशिक्षण 8 दिसंबर को दोपहर 11:45 से 1.45 बजे तक, नामांकन एवं ऑनलाइन नामांकन की टीम को 8 दिसंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में होंगे। इसी तरह सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा। मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 दिसंबर से 14 दिसंबर तक होलकर विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित किया गया है। लेखा टीम को 12 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, कम्युनिकेशन टीम को 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, ईवीएम की कमिश्निंग टीम को 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसी तरह मतदान दलों के प्रशिक्षण का दूसरा चरण होलकर विज्ञान महाविद्यालय में 24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक चलेगा। निर्वाचन सामग्री वितरण एवं प्राप्ति टीम का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम शासकीय अटल बिहारी वाजपेई शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर में 28 दिसंबर को आयोजित होगा। निर्वाचन सामग्री वितरण एवं प्राप्ति टीम का दूसरा प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 दिसंबर को आयोजित किया गया है। आईटी टीम का प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 जनवरी को आयोजित किया गया है। मतगणना दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 जनवरी को आयोजित किया गया है। मतगणना दलों के प्रशिक्षण का दूसरा सत्र 9 जनवरी को होगा। इसी तरह सभी बस ऑपरेटर और पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।