फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Three youths caught in sex racket turned out to be BJP's, photos with Forest Minister went viral... Congress asked for Forest Minister's resignation

मध्य प्रदेश में सियासी पारा गर्म : सेक्स रैकेट में पकड़े गए तीन युवक निकले भाजपाई, वन मंत्री के करीबी होने का दावा

Sun, 09 Jan 2022 12:00 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 09 Jan 2022 12:00 PM IST
सार

स्पा सेंटर में संचालित देह व्यापार के खुलासे के बाद भाजपा की नींद उड़ गई है। स्पा सेंटर से पकड़ाए गए तीन युवक भाजपा से जुड़े हैं। तीनों वन मंत्री विजय शाह के करीबी बताए जा रहे हैं और उनके साथ इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन
Indore: Three youths caught in sex racket turned out to be BJP's, photos with Forest Minister went viral... Congress asked for Forest Minister's resignation
इंदौर में सेक्स रैकेट में पकड़े गए भाजपाई वनमंत्री विजय शाह के साथ। - फोटो : social media

विस्तार

इंदौर के स्पा सेंटर में संचालित हो रहे देह व्यापार के सिलसिले में जिन युवकों को पकड़ा गया है, उनमें तीन भाजपाई हैं। तीनों को वन मंत्री विजय शाह का करीबी बताया जा रहा है। उनके साथ इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनके नाम उजागर होने के बाद से कांग्रेस ने विजय शाह से इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


वहीं, अपने करीबी सहयोगी की संलिप्तता के आरोपों पर वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि "जब हम सार्वजनिक जीवन में काम करते हैं तो बहुत से लोग हमारे साथ तस्वीरें लेते हैं। राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में अंतर होता है। अगर उन्होंने कुछ भी गलत किया है, तो पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी।"
विज्ञापन


दरअसल, इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर पर क्राइम ब्रांच और महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई की थी। यहां देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने विदेशी लड़कियों व लड़कों को पकड़ा था। जांच में नई बातें सामने आ रही है। यह बात सामने आई कि थाईलैंड की चार लड़कियों के पासपोर्ट में पुरुष लिखा है और वे लड़के थे। लिंग परिवर्तन कर लड़की बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पता चला कि जो तीन लड़के पकड़ाए हैं, वे खंडवा के हैं और भाजपा से जुड़े हैं। वरुण यादव भाजपा मंडल उपाध्यक्ष खालवा, विवेक नामदेव भाजयुमो की मंडल कार्यकारिणी का पूर्व महामंत्री है। अशोक सिंगला भाजपा कार्यकर्ता और ढाबा संचालक है। तीनों वन मंत्री और हरसूद विधायक विजय शाह के करीबी हैं। इनकी करतूतों से पार्टी की छवि खराब हुई है। जिला से लेकर मंडल स्तर तक बैठकें शुरू हो गई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ने कार्रवाई के संकेत दिए है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि इस घटना में जो भी पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं, उन पर कार्रवाई होगी।  

कांग्रेस ने मांगा वन मंत्री का इस्तीफा
इस मामले के बाद अब कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि इस स्पा सेंटर को भी भाजपा नेताओ के संरक्षण की बात सामने आ रही है। कांग्रेस की मांग है कि इस खुलासे के बाद वन मंत्री इस्तीफा दें। कांग्रेस का आरोप है कि इस मामले को दबाने व छिपाने के लिये ही जान-बूझकर इंदौर-भोपाल में भाजपा नेता जावेद हबीब का मामला उछाल रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed