फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: These are the health ministers of MP... they don't know how many deaths occurred in Indore due to corona...

MP News: ये हैं मप्र के स्वास्थ्य मंत्री... इनको नहीं पता कोरोना से इंदौर में कितनी मौतें हुईं, विधायक ने पूछा सवाल तो कहा-जुटा रहे जानकारी

Sat, 25 Dec 2021 05:25 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 05:25 PM IST
सार

सरकार को इस बात की जानकारी नहीं है कि कोरोना की पहली व दूसरी लहर में इंदौर में कितनी मौतें हुई हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि मप्र के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है जिन्होंने विधानसभा में यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
Indore: These are the health ministers of MP... they don't know how many deaths occurred in Indore due to corona...
विधायक संजय शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार को इस बात की जानकारी नहीं है कि कोरोना की पहली व दूसरी लहर में इंदौर में कितनी मौतें हुई हैं। सरकार अब तक इस बारे में जानकारी एकत्र नहीं कर पाई है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि मप्र के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है जिन्होंने विधानसभा में यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


दरअसल इंदौर से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने इस बारे में विधानसभा में प्रश्न पूछा था। शुक्ला ने पूछा था कि कोरोना की पहली व दूसरी लहर में इंदौर में कितने लोगों की मौत हुई है। साथ ही यह भी पूछा था कि कोरोना काल में मृत व्यक्तियों के परिजनों को सरकार द्वारा क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इन सवालों के जवाब में मप्र के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने जवाब दिया कि कोरोना से इंदौर में कितनी मौते हुई हैं इसकी जानकारी एकत्र की जा रही है। कितने व्यक्तियों को अब तक मुआवजा दिया गया है इस बारे में राजस्व विभाग द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग बता रहा 1395 मौतें, फिर मंत्री को क्यों नहीं पता
कोरोना से हुई मौतों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार शुरू से कांग्रेस के निशाने पर हैं। सरकार यह भी नहीं मान रही कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत हुई है जबकि दूसरी लहर के भयावह दौर में कितने ही लोगों ने ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ा था। मौत के सरकारी आंकड़े भी कम हैं, जबकि कांग्रेस कह चुकी है कि एक-एक जिले में हजारों मौते हुई हैं। इंदौर में कोरोना से अब तक 1395 मौतें सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हुई है, जबकि कांग्रेस का कहना है कि मौतों की संख्या काफी ज्यादा है। सरकार भी इस बारे में जानकारी देने से बच रही है। हालांकि हैरानी इस बात की भी हो रही है कि इंदौर का स्वास्थ्य विभाग कह रहा है कि अब तक 1395 मौतें इंदौर में कोरोना से हुई हैं तो फिर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को इसकी जानकारी क्यों नहीं है। मुआवजे के मामले में भी कांग्रेस ने हमेशा सवाल उठाए हैं और इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed