फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: There was a mistake in the intention of the tenant, the rent was not paid for years and illegal possession was done ... after the strictness of the collector, the old couple got the flat

इंदौर: किराएदार ने कर लिया कब्जा, सालों से किराया भी नहीं दिया, कलेक्टर की सख्ती के बाद वृद्ध दंपति को मिला फ्लैट

Thu, 16 Dec 2021 04:30 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 16 Dec 2021 04:30 PM IST
सार

इंदौर में गुरुवार को कैंसर पीड़ित दंपति को उनके फ्लैट का कब्जा दिलवाया। किराएदार ने सालों से उक्त फ्लैट का किराया नहीं दिया और फ्लैट पर कब्जा कर लिया था। प्रशासन की टीम गुरुवार को पहुंची और कार्रवाई की।

विज्ञापन
Indore: There was a mistake in the intention of the tenant, the rent was not paid for years and illegal possession was done ... after the strictness of the collector, the old couple got the flat
इस मल्टी में है पीड़ित दंपति का फ्लैट जिसका दिलवाया कब्जा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में बुजुर्ग और बेसहारा लोगों को प्रशासन मदद मुहैया करवा रहा है। गुरुवार को कैंसर पीड़ित दंपति को उनके फ्लैट का कब्जा दिलवाया। किराएदार ने सालों से उक्त फ्लैट का किराया नहीं दिया और फ्लैट पर कब्जा कर लिया था। प्रशासन की टीम गुरुवार को पहुंची और कार्रवाई की।
विज्ञापन


दरअसल पिछले सप्ताह कैंसर पीड़ित सीनियर सिटीजन दंपति कलेक्टर मनीष सिंह के पास पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि उनका लसूड़िया थाना स्थित गोल्डन पाम सोसायटी में फ्लैट है। यह फ्लैट इंदर प्रताप सिंह को किराए पर दिया था। कुछ दिन तक तो किराएदार ने ठीक व्यवहार किया लेकिन बाद में किराया देने में आनाकानी करने लगा। सालों से उसने किराया नहीं दिया है। फ्लैट पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


दंपति ने बताया था कि वे कैंसर से जूझ रहे हैं और उनकी आर्थिक और स्वास्थ्यगत स्थिति ठीक नहीं है। इस पर कलेक्टर सिंह ने एसडीएम अंशुल खरे को शिकायत पर विधिवत सुनवाई कर न्यायपूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम खरे ने जांच की तो पाया कि किराएदार इंदर प्रताप सिंह द्वारा न केवल फ्लैट पर अवैध कब्जा किया गया है बल्कि वृद्ध महिला एवं उनकी पुत्री के साथ कई बार किराया मांगने पर अभद्र व्यवहार भी किया है। इसके चलते गुरुवार को रेंट कंट्रोल एक्ट के तहत एसडीएम ने राजस्व, नगर निगम एवं पुलिस की टीम के साथ इंदर प्रताप सिंह द्वारा फ्लैट पर किए गए अवैध कब्जे को खाली करवाया और वृद्ध दंपति को उनके फ्लैट का कब्जा सौंपा। वृद्ध दंपति एवं उनकी पुत्री ने कलेक्टर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे काफी समय से फ्लैट पर किए गए कब्जे को हटाने के लिए परेशान हो रहे थे।  किराएदार इंदर प्रताप सिंह द्वारा उन्हें डराया और धमकाया भी जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed