{"_id":"61e2b436fb517539640808fe","slug":"indore-the-statement-of-the-former-minister-came-in-the-matter-of-university-examination-said-either-proceed-the-examination-or-get-it-done-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: यूनिवर्सटी की परीक्षा के मामले में आया पूर्व मंत्री का बयान, कहा- या तो आगे बढ़ाएं परीक्षा या ऑनलाइन करवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: यूनिवर्सटी की परीक्षा के मामले में आया पूर्व मंत्री का बयान, कहा- या तो आगे बढ़ाएं परीक्षा या ऑनलाइन करवाएं
Sat, 15 Jan 2022 05:39 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 15 Jan 2022 05:39 PM IST
सार
18 जनवरी से ऑफलाइन परीक्षा का कार्यक्रम तय हुआ है। इसी बीच मप्र के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा है कि परीक्षाएं ऑनलाइन करवानी चाहिए, यदि ऑफलाइन करवाना है तो आगे बढ़ाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
जीतू पटवारी, कांग्रेस विधायक।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संक्रमण के चलते यूनिवर्सिटी की परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति है। 18 जनवरी से ऑफलाइन परीक्षा का कार्यक्रम तय हुआ है। इसी बीच मप्र के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा है कि परीक्षाएं ऑनलाइन करवानी चाहिए, यदि ऑफलाइन करवाना है तो आगे बढ़ाई जानी चाहिए।
दरअसल 18 जनवरी से देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं होनी हैं। परीक्षा ऑफलाइन पद्धति से करवाए जाने का कार्यक्रम है। इसका छात्र संगठन विरोध कर रहे हैं। लगातार विरोध प्रदर्शन कर मांग कर रहे हैं कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण परीक्षाएं ऑनलाइन करवाई जाए। इसी बीच पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भी कहा है कि ऐसे हालात में ऑनलाइन परीक्षा करवाने में कोई बुराई नहीं है।
पटवारी ने कहा कि एक तरफ शासन की गाइडलाइन है। सीएम के रोज वीडियो आ रहे हैं। दूसरी तरफ स्कूलों की छुट्टी है और कॉलेजों की ऑनलाइन एग्जाम को लेकर कोई निर्णय नहीं है। मैं समझता हूं ऐसी परिस्थिति में अगर ऑफलाइन परीक्षा करना है तो फिलहाल परीक्षा को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। ऐसी परिस्थिति में ऑनलाइन एग्जाम होना चाहिए। इसमें कोई बुराई नहीं है।
विज्ञापन
इस मामले में कुछ दिन पहले उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा था कि हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री से इस बारे में चर्चा हो रही है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों पद्धतियों से परीक्षा की तैयारी है। हालांकि अभी तक उच्च शिक्षा विभाग निर्णय नहीं ले पाया है और फिलहाल ऑफलाइन परीक्षा का ही कार्यक्रम है। ऐसे में विद्यार्थी भी पसोपेश में हैं।