{"_id":"61c0554672a40322b32e71f9","slug":"indore-the-severe-cold-made-it-miserable-the-mercury-reached-near-7-degrees-in-indore-and-5-degrees-in-ujjain","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कड़ाके की ठंड ने किया बेहाल, इंदौर में 7 डिग्री के पास पहुंचा पारा तो उज्जैन में रहा 5 डिग्री तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कड़ाके की ठंड ने किया बेहाल, इंदौर में 7 डिग्री के पास पहुंचा पारा तो उज्जैन में रहा 5 डिग्री तापमान
Mon, 20 Dec 2021 03:49 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 20 Dec 2021 03:49 PM IST
सार
सर्दीली हवाओं ने मप्र के कई जिलों में ठंड बढ़ा दी है। शनिवार रात को जहां इंदौर में पारा 9 डिग्री तक पहुंचा तो रविवार रात को 7 डिग्री के करीब रहा। मालवा के उज्जैन में रविवार रात का तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। उत्तर भारत की सर्दीली हवाओं ने मप्र के कई जिलों में ठंड बढ़ा दी है। इंदौर में भी लगातार असर दिख रहा है और दिन व रात के तापमान में गिरावट आ रही है। शनिवार रात को जहां इंदौर में पारा 9 डिग्री तक पहुंचा तो रविवार रात को 7 डिग्री के करीब रहा। मालवा के उज्जैन में रविवार रात का तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया।
दरअसल पिछले कुछ दिनों से जारी शीतलहर आगामी चार से पांच दिनों तक जारी रह सकती है। इसके चलते कहर बरपाने वाली ठंड पड़ रही है। इंदौर के अलग-अलग हिस्सों में तापमान भी अलग-अलग हो रहा है। दिन के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है तो रात का तापमान भी कम हो रहा है। इंदौर के आसपास के कुछ क्षेत्रों में सोमवार सुबह फसलों के पत्तों पर ओंस की बूंदें जम गई। रात का तापमान 6.5 डिग्री तक पहुंच गया। एयरपोर्ट क्षेत्र की बात करें तो यहां तापमान करीब साढ़े छह डिग्री दर्ज किया गया वहीं कृषि कॉलेज क्षेत्र में लगभग 5 डिग्री तक पहुंचा। बताया जा रहा है कि उत्तर भारत में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते ठंड तेज हो गई है और अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति रहने वाली है।
उज्जैन में 5 डिग्री पहुंचा रात का तापमान
उज्जैन में उज्जैन की बात करें तो यहां रविवार रात को शहर का तापमान 5 डिग्री तक पहुंचा। हालांकि यह अभी भी इस साल के सबसे कम तापमान से थोड़ा कम है क्योंकि इसी साल की शुरुआत में जनवरी माह के अंत में करीब 4.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था जो 31 जनवरी की रात को था। यदि ठंड की ऐसी ही स्थिति रही तो एक-दो दिन में यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है। दिन के तापमान में भी गिरावट हो रही है। रविवार दिन में तापमान 20 डिग्री रहा लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन अधिक रही। सोमवार सुबह भी सर्दीली हवाएं जारी रही। हालांकि, धूप निकली और लोगों ने थोड़ी राहत ली।