फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The miscreant who snatched the rifle from the jawan was arrested...the names of the four accomplices mentioned in the interrogation

इंदौर: जवान से रायफल छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, पूछताछ में बताए चार साथियों के नाम

Wed, 19 Jan 2022 03:02 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 19 Jan 2022 03:02 PM IST
सार

डकैती की वारदात के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एसएएफ जवान की रायफल छीनकर ले गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में उसके चार साथियों की जानकारी मिली है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Indore: The miscreant who snatched the rifle from the jawan was arrested...the names of the four accomplices mentioned in the interrogation
आरोपी से जब्त की गई रायफल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डकैती की वारदात के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एसएएफ जवान की रायफल छीनकर ले गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में उसके चार साथियों की जानकारी मिली है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि  6 जनवरी को बड़गोदा क्षेत्र में घटना हुई थी। कुछ डकैत वारदात की नीयत से कर्नल एकेडमी के पास सिग्नल विहार में घुसे। कॉलोनी के सिक्योरिटी गार्ड से उनका सामना हुआ तो गार्ड की बंदूक छीन ले गए। इसके बाद गवली पलासिया के करीब एसएएफ के जवानों पर पथराव कर दिया और पिटाई भी की। इस दौरान जवान की रायफल नीचे गिर गई तो बदमाश उसे छीनकर ले गए। दोनों जवान घायल हुए। एक को ज्यादा चोट आई, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज और संबंधितों के बयान लिए। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मुखबिरों जाल बिछाया। इस दौरान पुलिस को खबर मिली कि एक युवक रायफल के साथ देखा गया है। पुलिस ने उसे पकड़ा। आरोपी का नाम आकेश उर्फ आकाश पिता अर्जुन बघेल निवासी कदवाल थाना बोरी जिला आलीराजपुर है। आरोपी को पिपलडेरिया से पकड़ा गया है। उसने पूछताछ में अपने चार साथी सोमला, कलम, राजू एवं मुकेश के नाम बताए हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। आरोपी को 24 जनवरी तक रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed