फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The miscreant climbed the mobile tower after drinking alcohol, after trying hard, he started saying that I had climbed to die

इंदौर: शराब पीकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया बदमाश, नशा उतरने पर खुद उतरा और कहने लगा मैं मरने के लिए चढ़ा था

Fri, 21 Jan 2022 06:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Jan 2022 06:50 PM IST
सार

इंदौर में शुक्रवार को अजीब वाक्या हुआ। एक बदमाश शराब पीकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर करतब करते हुए लोगों ने उसे देखा तो पुलिस को जानकारी दी। एक घंटे की मशक्कत के बाद वह खुद ही उतर गया।
 

विज्ञापन
Indore: The miscreant climbed the mobile tower after drinking alcohol, after trying hard, he started saying that I had climbed to die
Indore: बदमाश को टॉवर से उतरने के बाद थाने लाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में शुक्रवार को अजीब वाक्या हुआ। एक बदमाश शराब पीकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर करतब करते हुए लोगों ने उसे देखा तो पुलिस को जानकारी दी। एक घंटे की मशक्कत के बाद वह खुद ही उतर गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे यह घटना रिलायंस जिओ टावर पर हुई। शहर के भमोरी चौराहा पर प्रकाशचंद्र सेठीनगर निवासी 48 वर्षीय कैलाश उर्फ काणा पुत्र चरणसिंह शराब के नशे में कृष्णा दूध डेयरी के सामने लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। एसआइ केशवसिंह कुशवाह ने बताया का वह बंट्या भाऊ की हत्या में आरोपी है। करीब 27 साल की सजा काटने के बाद जमानत पर छूटा है। अब वह शराब, गांजा और स्मैक का नशा करने लगा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उसने शुक्रवार को शराब का नशा किया और टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर चढ़ने के बाद लोगों का ध्यान खींचने के लिए वह कई करतब करने लगा। कभी लोगों को आवाज लगाकर हाथ हिलाता तो केबल पकड़कर लटक जाता। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कैलाश पुलिसवालों को देख कर चप्पल और घड़ी फेंकने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे प्रधान आरक्षक महेंद्रसिंह ने कंट्रोल रूम कॉल किया। कंपनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। इसके बाद टॉवर की बिजली बंद की गई। करीब एक घंटे बाद नशा उतरने पर कैलाश खुद ही नीचे उतरा। कैलाश को जब थाने लाया गया तो वहां भी स्टंट दिखाते हुए बोला मैं मरने को चढ़ा था, लेकिन तुम लोगों ने बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed