फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The lover sent the bride's photos and messages to the groom, after this the procession returned without taking the bride, the lover also refused to marry

इंदौर: प्रेमी ने दूल्हे को भेजे दुल्हन के फोटो और मैसेज, इसके बाद दुल्हन लिए बिना लौट गई बारात, प्रेमी ने भी किया शादी से इंकार

Wed, 20 Apr 2022 06:40 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 20 Apr 2022 06:40 PM IST
सार

इंदौर में प्रेमी ने दुल्हन की शादी तुड़वादी। बारात चौखट पर पहुंच गई थी और खुशियों का माहौल था लेकिन प्रेमी ने दूल्हे को दुल्हन के फोटो और मैसेज भेजे, जिसके बाद दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया। प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Indore: The lover sent the bride's photos and messages to the groom, after this the procession returned without taking the bride, the lover also refused to marry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में शादी वाले परिवार में उस वक्त सन्नाटा पसर गया जब घर पर बारात तो पहुंची मगर दुल्हन लिए बिना ही लौट गई। यह सब हुआ दुल्हन के प्रेमी की वजह से, जिसने दुल्हन के साथ अपने पुराने फोटो और मैसेज दूल्हे व उसके रिश्तेदारों को भेज दिए थे। हालांकि प्रेमी पहले खुद शादी के लिए मान गया था लेकिन बाद में मुकर गया। आखिर में उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह घटना शहर के द्वारकापुरी क्षेत्र में हुई। यहां एक मैरिज गार्डन में शादी समारोह था। नीमच से बारात आई थी। लड़कीवालों ने बारातियों का स्वागत भी किया मगर बारात बिना दुल्हन के चली गई। पुलिस के अनुसार देपालपुर में रहने वाले शुभम जैन ने बारात आने के बाद दूल्हे को लड़की के कुछ फोटो भेज दिए। इससे वह नाराज हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दूल्हे के पिता ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला सुलझाना चाहा, मगर दूल्हा शादी के लिए राजी नहीं हुआ। वह बिना दुल्हन के बारात  लेकर लौट गया। इस मामले में दुल्हन के परिवार ने शादी तुड़वाने वाले प्रेमी शुभम का नंबर निकालकर उसे फोन किया। उसे बताया कि बारात वापस लौट गई है, अगर वह लड़की से प्यार करता है तो यहां आकर इसी मंडप में शादी कर ले। शुभम पहले तो शादी के लिए राजी हो गया और अपने भाई के साथ इंदौर आने की बात करने लगा, लेकिन कुछ देर बाद वह मुकर गया। उसने भी शादी से इनकार कर दिया। यह  सब होने के बाद परिवार थाने पहुंचा और पुलिस से बात की। टीआई ने शुभम से बात कर इंदौर आने को कहा तो उसने फोन बंद कर लिया। दुल्हन के परिवार के लोगों ने देपालपुर आने की भी बात कही, लेकिन बात नहीं बन पाई। शुभम को इंदौर लाने की कोशिश की गई, ताकि पारिवारिक स्तर पर पूरा मामला निपटाया जा सके, लेकिन वह नहीं माना। जब कोई हल नहीं  निकला तो शुभम के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed