फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The land mafia, accused of crores of scam, grew beard during the absconding, started looking like a monk... the police were also stunned to see

इंदौर: करोड़ों के घोटाले के आरोपी भूमाफिया ने फरारी के दौरान बढ़ा ली दाढ़ी, दिखने लगा साधु जैसा...पुलिस भी देखकर हुई दंग

Tue, 04 Jan 2022 04:47 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 04 Jan 2022 04:47 PM IST
सार

शहर में चर्चित रहे पिनेकल जमीन घोटाले के फरार आरोपी भूमाफिया ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। हालांकि पुलिस कह रही है कि आरोपी को उज्जैन स्थित टोल नाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के सरेंडर किए जाने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन
Indore: The land mafia, accused of crores of scam, grew beard during the absconding, started looking like a monk... the police were also stunned to see
आरोपी वडेरा की फरारी से पहले और बाद की तस्वीरें, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में चर्चित रहे पिनेकल जमीन घोटाले के फरार आरोपी भूमाफिया ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। हालांकि पुलिस कह रही है कि आरोपी को उज्जैन स्थित टोल नाके से गिरफ्तार किया है। जबकि यह बात कही जा रही है कि आरोपी ने वकीलों के साथ थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपी भूमाफिया का नाम पुष्पेंद्र वडेरा है। इस पर जेएसएम पिनेकल डी ड्रीम्स में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला करने का आरोप है। वडेरा का पार्टनर आशीष दास दो साल पहले गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस के मुताबिक पुष्पेंद्र वडेरा निवासी नईम बेग मिर्जा मार्ग उज्जैन ने पार्टनर आशीष दास निवासी दशहरा मैदान के साथ मिलकर निपानिया में जेएसएम पिनेकल डी ड्रीम्स कंपनी के नाम से बहुमंजिला इमारतें बनाई थीं। वडेरा करीब चार साल से फरार था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शिकायत हुई थी कि आरोपियों ने एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचे और प्रोजेक्ट पर लोन भी लिया। आरोपी आशीष दास और पुष्पेंद्र ने जेएसएम प्रालि नाम से रियल इस्टेट कंपनी बनाई थी। निपानिया में पिनेकल ड्रीम्स में फ्लैट बेचने के पहले फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को भी बुलाया था। इसके बाद निवेशकों से करोड़ों रुपये बटोरे थे। वर्ष 2017 में निवेशकों की शिकायत पर विजय नगर व लसूड़िया थाना पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी के 11 मामले दर्ज किए थे। एसआइटी ने दास को मुंबई से गिरफ्तार किया था  लेकिन वडेरा हाथ नहीं आया।  पुलिस का कहना है कि सोमवार दोपहर को विजय नगर थाना पुलिस ने  वडेरा को उज्जैन रोड स्थित टोल नाके से पकड़ा। वह कार से इंदौर आ रहा था। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि फरारी के दौरान आरोपी केदारनाथ, बद्रीनाथ जैसी जगहों पर रहा। अन्य राज्यों के मंदिरों में भी गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed