फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The girl was going to sell ganja in a bag, police caught.. one and a half kg of ganja confiscated

इंदौर: थैले में गांजा लेकर बेचने जा रही थी युवती, पुलिस ने पकड़ा..डेढ़ किलो गांजा जब्त

Mon, 13 Dec 2021 05:40 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 05:40 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद अब इंदौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इस कड़ी में पुलिस ने एक युवती को पकड़ा है। उसके पास से गांजा बेचने जा रही थी। करीब डेढ़ किलो गांजा जब्त किया है।

विज्ञापन
Indore: The girl was going to sell ganja in a bag, police caught.. one and a half kg of ganja confiscated
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद अब इंदौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। नशाखोरी पर अंकुश लगाने और नशा करके अपराध करने वालों को पकड़ा जा रहा है। इस कड़ी में पुलिस ने एक युवती को पकड़ा है। उसके पास से गांजा बेचने जा रही थी। करीब डेढ़ किलो गांजा जब्त किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बाणगंगा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू किया है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे लाइन दरगाह के पास गणेश धाम कॉलोनी इंदौर में एक संदिग्ध युवती गांजे के साथ खड़ी है। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची और वहां से  वंदना ठाकुर (30)  निवासी गणेश धाम कॉलोनी इंदौर को पकड़ा। उसके पास से डेढ़ किलो गांजा जब्त किया। वह थैले में रखकर इसे बेचने जा रही थी।  जब्त गांजे की कीमत 15 हजार रुपये है। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने दिए हैं निर्देश
गौरतलब है कि हाल ही में पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें निर्देश दिए थे कि नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों की धरपकड़ की जाएगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा जिस पर व्हाट्सएप मैसेज कर कोई भी व्यक्ति अपने इलाके में नशे की तस्करी संबंधी सूचना दे सकता है। इन निर्देशों के बाद पुलिस काम में जुट गई और थाना क्षेत्रों में अभियान शुरू किया गया है। मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया है जिससे नशे के तस्कर और नशा करने वालों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed