{"_id":"626100c90e4c3c52c265b16d","slug":"indore-the-girl-was-getting-married-in-another-place-if-she-could-not-bear-this-she-was-kidnapped-there-was-a-love-affair-between-the-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: दूसरी जगह हो रही थी युवती की शादी, यह बात सहन नहीं हुई तो कर लिया अपहरण, दोनों के बीच था प्रेम-प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: दूसरी जगह हो रही थी युवती की शादी, यह बात सहन नहीं हुई तो कर लिया अपहरण, दोनों के बीच था प्रेम-प्रसंग
Thu, 21 Apr 2022 12:29 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:29 PM IST
सार
इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में युवती का अपहरण करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती की शादी दूसरी जगह तय होने के बाद से आरोपी गुस्से में था और उसने अपहरण की योजना बनाई।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में अपहरण का आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन दिन पहले कनाड़िया थाना क्षेत्र में हुई अपहरण की घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। युवती की शादी दूसरी जगह हो रही थी इस कारण युवक ने उसका अपहरण किया था। इधर युवती भी बयानों से पलट रही है।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले कनाड़िया थाना क्षेत्र में अपहरण की घटना हुई थी। फरियादी इंदर चौधरी ने रिपोर्ट लिखाई थी। उसने बताया था कि वह इवेंट मैनेजमेंट के काम से अपनी कार से कैलिफोर्निया सिटी जा रहा था। सात में दो युवतियां थीं। रास्ते में रितेश राजपूत कार से आया और ओवरटेक कर कार रूकवा ली। मारपीट कर कार में बैठी दीप्ति का अपहरण कर ले गया। पुलिस ने मामले में रितेश राजपूत व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। दो दोस्त पकड़ में आ चुके थे लेकिन रितेश फरार था। इशके बाद पुलिस ने रितेश को पकड़ा और अपह्रत युवती को मुक्त करवाया। हालांकि युवती का कहना है कि रितेश के साथ उसका दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रितेश शादीशुदा है और पहले भी एक लड़की की शादी तुड़वा चुका है। युवती की शादी की बात चल रही थी। यह बात जब रितेश को पता चली तो उसने अपहरण की योजना बनाई। हालांकि युवती कह रही है कि वह अपनी मर्जी से रितेश के साथ गई थी, लेकिन पुलिस के पास उससे बातचीत की रिकॉर्डिंग है। शुरुआत में उसने जबरदस्ती ले जाने की बात कही थी। जिस तरीके से युवती को ले जाया गया वह भी अपहरण की श्रेणी में आता है। पुलिस का कहना है कि संभवतः युवती को धमकाया गया है जिस कारण वह बयान बदल रही है। आरोपियों के खिलाफ सबूत हैं।