फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The engine of the plane stopped as soon as it landed at the airport, had to be pulled from the tow bar and tractor, passengers panicked

Indore: एयरपोर्ट पर लैंड होते ही बंद हुआ विमान का इंजन, टो बार और ट्रैक्टर से खींचकर ले जाना पड़ा, घबरा गए यात्री

Mon, 23 May 2022 06:07 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 23 May 2022 06:07 PM IST
सार

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार देर रात को इंडिगो एयरलाइंस का विमान लैंड हुआ। लैंड होने के बाद यह रूक गया। टो बार व ट्रैक्टर की मदद से खींचकर ले जाना पड़ा। बताया गया कि इंजन खराब हो गया था। 

विज्ञापन
Indore: The engine of the plane stopped as soon as it landed at the airport, had to be pulled from the tow bar and tractor, passengers panicked
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार देर रात को उस वक्त यात्री घबरा गए जब विमान का इंजन बंद हो गया। विमान लैंड हो चुका था और एप्रिन पर लौटते वक्त ऐसा हुआ। बाद में टो बार और ट्रैक्टर की मदद से खींचकर विमान को एप्रिन तक लाया गया।
विज्ञापन


जानकरी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान 6ई-2042 प्रतिदिन रात 10.20 बजे दिल्ली से इंदौर आती है। रविवार रात भी यह विमान 10.34 बजे इंदौर पहुंचा। रनवे पर उतरने के बाद जब यह धीमी गति से टर्मिनल के सामने एयरोब्रिज के यहां आ रहा था, तभी अचानक विमान रनवे पर रुक गया। बताया गया कि इसके बाद पायलट ने एटीसी को इसकी जानकारी दी। एटीसी ने विमान को टो-बार और ट्रैक्टर की मदद से से खींचकर टर्मिनल तक लाने के निर्देश दिए। इंडिगो का स्टाफ तुरंत मशीन लेकर रनवे पर पहुंचा और विमान को खींचकर लाया गया। अचानक हुई इस घटना से विमान में बैठे यात्री घबरा गए। सोमवार शाम तक विमान इंदौर एयरपोर्ट पर ही खड़ा था। एयरलाइंस का कहना है कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है। वहीं पहिए जाम होने की बात भी कही जा रही है। लेकिन यह बात सामने आई है कि विमान का इंजन बंद हो गया था। विमान के खराब होने के कारण इंदौर में खडे दूसरे विमान से यात्रियों को भेजा गया। जबकि इस कारण सोमवार सुबह की बेंगलुरु उड़ान को निरस्त कर दिया गया। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि रनवे पर विमान के खराब हो जाने के कारण उसे हटाने में कुछ समय लग गया, जिससे रनवे को करीब 10 मिनट बंद करना पड़ा। इस कारण वहां जयपुर और मुंबई से आने वाली उड़ानों को उतरने की अनुमति नहीं दी गई। खराब विमान को रनवे से हटाए जाने के बाद जयपुर और मुंबई उड़ान को लैंड करने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed