फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The DSP got so angry when the dust fell on the car that he ran to beat the bank worker in the towel itself..

इंदौर: कार पर उड़ी धूल तो डीएसपी को आया इतना गुस्सा कि टॉवेल में ही बैंककर्मी को पीटने दौड़े...दोनों ओर से हुई मारपीट

Mon, 27 Dec 2021 06:27 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 27 Dec 2021 06:27 PM IST
सार

कार पर धूल क्या उड़ी तो डीएसपी साहब आपा खो बैठे। उनको इतना गुस्सा आया कि टॉवेल में ही बाहर निकले और पड़ोसी को पीटने लगे। काफी देर तक मारपीट होती रही। आखिर में पड़ोसी को जान बचाकर भागना पड़ा। बाद में डीएसपी ने केस दर्ज करवाया।

विज्ञापन
Indore: The DSP got so angry when the dust fell on the car that he ran to beat the bank worker in the towel itself..
बीच सड़क पर होने लगी मारपीट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार पर धूल क्या उड़ी तो डीएसपी साहब आपा खो बैठे। उनको इतना गुस्सा आया कि टॉवेल में ही बाहर निकले और पड़ोसी को पीटने लगे। काफी देर तक मारपीट होती रही। आखिर में पड़ोसी को जान बचाकर भागना पड़ा। बाद में डीएसपी ने केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शहर के कनाड़िया क्षेत्र के लक्ष्य विहार कॉलोनी में यह घटना हुई। इसका वीडियो अब वायरल हुआ है। यहां लोकायुक्त डीएसपी वेदांत शर्मा परिवार के साथ ऱहते हैं। वे उज्जैन में पदस्थ हैं। उनके पड़ोस में बैंक से रिटायर्ड संदीप विज रहते हैं। विज के मकान का काम चल रहा है। इस कारण निर्माण के चलते धूल उड़ रही है। यह धूल पास में रहने वाले डीएसपी की कार पर गिर रही थी। डीएसपी ने इसका  विरोध किया और इसी के बीच मारपीट की नौबत आ गई। डीएसपी टॉवेल में ही थे और इसी स्थिति में मारपीट करते हुए बाहर आ गए। दोनों ओर से मारपीट होने लगी। डीएसपी दौड़-दौड़कर मारने लगे। इस दौरान उनका टॉवेल भी छूट गया और वे अंडर गारमेंट में ही मारपीट करने लगे। कुछ देर बाद विज दौड़कर भाग गए। इसके बाद डीएसपी ने थाने पहुंचकर विज की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि पिछले छह माह से संदीप के घर में रिनोवेशन का काम चल रहा है। उनके घर से धूल उड़कर बाहर कार पर आती है। आंगन में भी कई बार कचरा फेंक देते हैं। इस बात को लेकर वे विज को समझाने गए थे तो उन्होंने मारपीट कर दी। पुलिस ने डीएसपी की रिपोर्ट पर संदीप विज के खिलाफ केस दर्ज किया। इधर इस मामले में रिटायर्ड बैंककर्मी संदीप विज ने बताया कि मैं अहमदाबाद में रहता हूं। डीएसपी वेदांत शर्मा को कुछ परेशानी थी, इस कारण वह भोपाल आए थे। यहां आने के बाद वह उनसे माफी मांगने गए थे। माफी मांगने के दौरान ही डीएसपी वेदांत शर्मा ने मारपीट कर दी और डंडा लेकर मारने दौड़े। भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed