फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The car of drunken youths fell into the drain, three died, three injured

इंदौर: नशे में धुत होटल कर्मचारियों की कार नाले में गिरी, तीन की मौत, तीन गंभीर, चोरल डैम जा रहे थे

Fri, 24 Sep 2021 10:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर:
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर: Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 24 Sep 2021 10:10 PM IST
सार

इंदौर जिले में महू के समीप यह हादसा शुक्रवार अल सुबह हुआ। एक संकरी पुलिया पर चालक संतुलन खो बैठा और कार नाले में समा गई।
 

विज्ञापन
Indore: The car of drunken youths fell into the drain, three died, three injured
Dead body - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

इंदौर में कार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना जिले के बडगोंदा थाना क्षेत्र में हुई। यह जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर है। बताया गया है कि कार सवार युवक नशे में धुत थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसे की शिकार कार बडगोंदा मार्ग की एक संकरी पुलिया से नाले में जा गिरी थी। घटना शुक्रवार अल सुबह की बताई गई है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे हताहतों को निकाला।
विज्ञापन


विक्रम, बद्री व एक अन्य की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, तीन घायलों- धर्मेंद्र पुत्र जगदीश, दिलीप पुत्र बाग सिंह व विक्रम पुत्र नरेश को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार कार सवार युवक नशे में धुत थे। संभवत: रफ्तार तेज होने के कारण पुलिया से टकरा कर कार नाले में जा गिरी। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। गांव वालों ने बताया कि हताहत युवक क्षेत्र के एक निजी रेस्टोरेंट के कर्मचारी हैं। सब इंस्पेक्टर जीएस बामनिया ने बताया कि हताहत युवक महू से चोरल डैम जा रहे थे। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed