फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Student fell down due to deteriorating balance while boarding city bus, painful death due to bus wheel climbing up

इंदौर: सिटी बस में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा छात्र, बस का पहिया ऊपर चढ़ने से हुई दर्दनाक मौत

Tue, 01 Feb 2022 05:13 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 01 Feb 2022 05:13 PM IST
सार

भंवरकुआं क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। सिटी बस में चढ़ने की कोशिश कर रहे युवक का संतुलन बिगड़ा और वह बस से नीचे गिर गया। बस वाले ने ध्यान नहीं दिया और युवक के ऊपर बस का पिछला पहिया चढ़ गया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Indore: Student fell down due to deteriorating balance while boarding city bus, painful death due to bus wheel climbing up
मृतक अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भंवरकुआं क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। सिटी बस में चढ़ने की कोशिश कर रहे युवक का संतुलन बिगड़ा और वह बस से नीचे गिर गया। बस वाले ने ध्यान नहीं दिया और युवक के ऊपर बस का पिछला पहिया चढ़ गया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक का नाम अभिषेक पटेल (20) निवासी दमोह है। वह अपने भाई दीपक के साथ इंदौर में रहता था और आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में स्नातक का छात्र था। सोमवार शाम को अभिषेक अपने भाई दीपक से साथ खंडवा रोड पर खड़ा सिटी बस का इंतजार कर रहा था। बस आने पर दीपक उसमें बैठ गया। जैसे ही अभिषेक चढ़ने लगा तो चालक ने बस आगे बढ़ा दी। इस कारण अभिषेक का संतुलन बिगड़ गया और बस के नीचे गिर गया। बस वाले ने ये नहीं देखा और बस आगे बढ़ा दी। इससे अभिषेक के ऊपर बस का पहिया चढ़ गया और गंभीर रूप से जख्मी हुआ। उसे निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। अभिषेक के भाई दीपक ने बताया कि अभिषेक मूल रूप से दमोह जिले का रहने वाला है। यहां खातीवाला टैंक में रहता था। इस मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बस चालक फरार है। 
विज्ञापन


नगर निगम ने खोद रखा है गड्ढा
इस मामले में बस चालक की गलती के साथ नगर निगम की लापरवाही भी सामने आई है। जिस जगह हादसा हुआ है वहां नगर निगम ने पानी की लाइन डालने के लिए एक गड्ढा खोदा है, जो काफी गहरा है। यह गड्ढा पिछले कई दिनों से रोड के बीच में खुदा पड़ा है, जिससे यातायात बाधत हो रहा है, लेकिन फिर भी इसे काम पूरा कर जल्दी बंद करने की कोशिश नहीं की जा रही है। इसका नतीजा भी इस हादसे के रूप में सामने आया है। इस गड्ढे के कारण टॉवर चौराहे से लेकर भंवरकुआं चौराहे के बीच आएदिन जाम भी लगा रहता है और शाम को तो वहां से निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed