{"_id":"61f91cd4787bb31a07639a60","slug":"indore-student-fell-down-due-to-deteriorating-balance-while-boarding-city-bus-painful-death-due-to-bus-wheel-climbing-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: सिटी बस में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा छात्र, बस का पहिया ऊपर चढ़ने से हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: सिटी बस में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा छात्र, बस का पहिया ऊपर चढ़ने से हुई दर्दनाक मौत
Tue, 01 Feb 2022 05:13 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 01 Feb 2022 05:13 PM IST
सार
भंवरकुआं क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। सिटी बस में चढ़ने की कोशिश कर रहे युवक का संतुलन बिगड़ा और वह बस से नीचे गिर गया। बस वाले ने ध्यान नहीं दिया और युवक के ऊपर बस का पिछला पहिया चढ़ गया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक अभिषेक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भंवरकुआं क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। सिटी बस में चढ़ने की कोशिश कर रहे युवक का संतुलन बिगड़ा और वह बस से नीचे गिर गया। बस वाले ने ध्यान नहीं दिया और युवक के ऊपर बस का पिछला पहिया चढ़ गया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
मृतक का नाम अभिषेक पटेल (20) निवासी दमोह है। वह अपने भाई दीपक के साथ इंदौर में रहता था और आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में स्नातक का छात्र था। सोमवार शाम को अभिषेक अपने भाई दीपक से साथ खंडवा रोड पर खड़ा सिटी बस का इंतजार कर रहा था। बस आने पर दीपक उसमें बैठ गया। जैसे ही अभिषेक चढ़ने लगा तो चालक ने बस आगे बढ़ा दी। इस कारण अभिषेक का संतुलन बिगड़ गया और बस के नीचे गिर गया। बस वाले ने ये नहीं देखा और बस आगे बढ़ा दी। इससे अभिषेक के ऊपर बस का पहिया चढ़ गया और गंभीर रूप से जख्मी हुआ। उसे निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। अभिषेक के भाई दीपक ने बताया कि अभिषेक मूल रूप से दमोह जिले का रहने वाला है। यहां खातीवाला टैंक में रहता था। इस मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बस चालक फरार है।
नगर निगम ने खोद रखा है गड्ढा
इस मामले में बस चालक की गलती के साथ नगर निगम की लापरवाही भी सामने आई है। जिस जगह हादसा हुआ है वहां नगर निगम ने पानी की लाइन डालने के लिए एक गड्ढा खोदा है, जो काफी गहरा है। यह गड्ढा पिछले कई दिनों से रोड के बीच में खुदा पड़ा है, जिससे यातायात बाधत हो रहा है, लेकिन फिर भी इसे काम पूरा कर जल्दी बंद करने की कोशिश नहीं की जा रही है। इसका नतीजा भी इस हादसे के रूप में सामने आया है। इस गड्ढे के कारण टॉवर चौराहे से लेकर भंवरकुआं चौराहे के बीच आएदिन जाम भी लगा रहता है और शाम को तो वहां से निकलना मुश्किल हो रहा है।