फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Stones thrown from rooftops, waving weapons in the dispute of vacant plot ... people and passers-by came in panic

इंदौर: खाली प्लॉट के विवाद में छतों से फेंके पत्थर, लहराए हथियार...दहशत में आए आसपास के लोग और राहगीर

Thu, 03 Feb 2022 05:20 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 03 Feb 2022 05:20 PM IST
सार

इंदौर के महावर नगर में गुरुवार को दहशत फैल गई। खाली प्लॉट के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से पत्थरबाजी की गई। हथियार लहराए गए। लोग दहशत में आ गए। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली।

विज्ञापन
Indore: Stones thrown from rooftops, waving weapons in the dispute of vacant plot ... people and passers-by came in panic
घटनास्थल जहां हुआ विवाद और फेंके गए पत्थर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खाली प्लॉट के विवाद ने गुरुवार को बड़ा रूप ले लिया। इसमें दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। महिलाओं ने भी पत्थर फेंके। हथियार लहराए और हवाई फायर किए। आसपास के लोग घबरा गए।
विज्ञापन


घटना महावर नगर की है। जानकारी के मुताबिक यहां सत्यनारायण बिंदुरिया के घर के पास करीब 1400 वर्ग फीट का प्लॉट बरसों से खाली पड़ा है। इसके कुछ हिस्से में बिंदुरिया ने शेड लगा रखा था। इस प्लॉट पर पास ही रहने वाले निलेश गुप्ता ने अपना हक जताया। यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। इसी दौरान गुप्ता ने अन्य व्यक्ति को प्लॉट का सौदा कर दिया। गुरुवार को कुछ युवक महावर नगर में बिंदुरिया परिवार का कब्जा हटाने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालांकि किसी को चोट नहीं लगी लेकिन माहौल तनावपूर्ण हो गया और दहशत फैल गई। सूचना के बाद अन्नपूर्णा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर  वायरल हुआ। पथराव करने वाले युवक माली मोहल्ला और बियाबानी के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में महिला पत्नी कृष्णा सहित मुकेश, तोताराम व पांच लोगों को हिरासत में लिया है। दूसरे पक्ष के आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed