{"_id":"61dc3103e632a1075c22101b","slug":"indore-stole-diamonds-from-chhattisgarh-came-to-indore-was-trying-to-sell-it-at-cheap-prices-crime-branch-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: छत्तीसगढ़ से हीरे चुराकर इंदौर आए, सस्ते दामों में बेचने की फिराक में थे..क्राइम ब्रांच ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: छत्तीसगढ़ से हीरे चुराकर इंदौर आए, सस्ते दामों में बेचने की फिराक में थे..क्राइम ब्रांच ने पकड़ा
Mon, 10 Jan 2022 06:43 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 10 Jan 2022 06:43 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ से हीरे चुराकर इंदौर में बेचने की फिराक में घूम रहे दो लोगों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा। आरोपियों के पास से 55 नग हीरे जब्त किए। मोबाइल भी जब्त किए। जिनकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपये है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ से हीरे चुराकर इंदौर में बेचने की फिराक में घूम रहे दो लोगों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा। आरोपियों के पास से 55 नग हीरे जब्त किए। मोबाइल भी जब्त किए। जिनकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपये है।
जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग परदेशीपुरा शिव मंदिर के पास खड़े हैं। उनके पास हीरे हैं जिनको सस्ते दाम में बेचना चाहते हैं। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची और दोनों को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की। आरोपियों के नाम तेजा उर्फ अशोक पिता अंतर सिंह निवासी ग्राम गुणावाद, जिला धार व विक्की उर्फ विक्रम पिता सत्यनारायण सिंधिया निवासी चंदन नगर इंदौर है। आरोपियों के पास से 55 नग हीरा (खनिज पत्थर) मिले। इसका लायसेंस नहीं था। पूछने पर बताया कि उक्त हीरे गरियाबंद, छत्तीसगढ़ से चोरी किए थे। इनको सस्ते दामों में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। पुलिस ने हीरे और मोबाइल जब्त किए। इनकी कीमत करीब 3,51,200 रुपये है। आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पूर्व में हीरे किन किन लोगों को बेचे हैं इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।