फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Speeding tanker tramples people sitting under a tree, three including a 10-year-old girl killed, three injured

इंदौर में टैंकर पर सवार होकर आई मौत: टैंकर ने छांव में बैठे छह लोगों को रौंदा, दस साल की बच्ची समेत तीन की मौत

Wed, 20 Apr 2022 08:16 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 20 Apr 2022 08:16 PM IST
सार

इंदौर में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। गर्मी से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठे छह लोगों को तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में दस साल की बच्ची समेत तीन की मौत हो गई। तीन घायल हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

विज्ञापन
Indore: Speeding tanker tramples people sitting under a tree, three including a 10-year-old girl killed, three injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रहे पानी के टैंकर ने छह लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें दस साल की बच्ची भी शामिल है। तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना तेजाजी नगर की है। तेज गर्मी के कारण सड़क किनारे कुछ लोग बैठे थे। इसी दौरान पानी से भरा टैंकर तेज रफ्तार से आया और पेड़ के नीचे बैठे लोगों को रौंद दिया। सभी लोग एक ही परिवार के थे और शादी समारोह से लौट रहे थे। तेज गर्मी से बचने के कारण रास्ते में पेड़ के नीचे बैठे थे। इस हादसे में दस साल की बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई। तीन घायल हुए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना के बाद टैंकर चालक भाग गया। फरार टैंकर चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम अनिता पति लखन, सारिका उर्फ छोटी पिता गबरू और गबरू पिता महताब है। ये भीकनगांव और खंडवा के हैं। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed