{"_id":"62528a29c624b0366d5960a0","slug":"indore-shocking-incident-in-the-city-dead-body-filled-in-suitcase-after-murder-set-on-fire-by-pouring-petrol-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में दिल दहलाने वाली घटना: युवक की हत्या कर सूटकेस में भरा शव, पेट्रोल से जलाया, पुलिस जुटी जांच में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में दिल दहलाने वाली घटना: युवक की हत्या कर सूटकेस में भरा शव, पेट्रोल से जलाया, पुलिस जुटी जांच में
Sun, 10 Apr 2022 01:38 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:38 PM IST
सार
इंदौर में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। एक युवक की हत्या कर शव सूटकेस में भरकर फेंक दिया। ऊपर से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शव पर कपड़े नहीं थे और आंतरिक अंग बाहर निकले हुए थे। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पहुंचकर जांच करती पुलिस।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंदौर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सूटकेस में एक शव पड़ा मिला। इसमें आग भी लगाई गई थी। आग के बाद ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाई। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना निहालपुर मंडी के पास की है। राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार रविवार सुबह सूचना मिली कि एक सूटकेस में किसी का शव पड़ा है, जिसमें आग लगाई गई है। घटनास्थल पहुंचकर आग बुझाई। ऐसा लग रहा है कि शनिवार देर रात से रविवार तड़के पांच बजे के बीच यह शव फेंका गया है। इसे जलता देख वहां से गुजर रहे लोगों ने सूचना दी थी। ट्रॉली बैग में शव पड़ा था। प्रथमदृष्ट्या यही लग रहा है कि हत्या कहीं की और पहचान छिपाने के मकसद से उसे सूटकेस में भरकर जलाया गया। शव किसका है यह पता नहीं चल सका है न ही घटना के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सकी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे और सूटकेस के आधार पर पता लगा रही है।
शव पर नहीं थे कपड़े, आंतरिक अंग निकले बाहर
इस मामले में यह बात सामने आ रही है कि मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। उसके शरीर को चाकुओं से गोदा गया है। बाद में सूटकेस में भरा और पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। हालांकि शव पूरी तरह नहीं जल पाया। पुलिस को अधजला शव मिला। शव के आंतरिक अंग भी बाहर निकले हुए थे। शव को कोई पहचान न सके इसलिए कपड़े भी उतार दिए गए। जिस तरह से हत्या की गई है उससे अवैध संबंधों की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस कह रही है कि जांच के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकेगी।