फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Seven child abusers escaped from the correctional home after beating the watchman, serious cases are registered against all, police are searching

इंदौर: चौकीदार की पिटाई कर बाल सुधार गृह से भागे सात बाल अपचारी, सभी पर दर्ज हैं गंभीर मामले, पुलिस कर रही तलाश

Mon, 28 Mar 2022 01:31 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 28 Mar 2022 01:31 PM IST
सार

इंदौर के बाल सुधार गृह से सात बाल अपचारी फरार हो गए हैं। चौकीदार की पिटाई कर गेट का ताला खोलकर सभी भाग गए। इनके खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस सभी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Indore: Seven child abusers escaped from the correctional home after beating the watchman, serious cases are registered against all, police are searching
बाल सुधार गृह इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के बाल सुधार गृह (विशेष गृह बालक) से रविवार रात को सात बाल अपचारी फरार हो गए। पानी भरने के बहाने सातों बाहर निकले और चौकीदार पर हमला कर भाग निकले। इसके बाद हड़कंच मच गया। फरार बाल अपचारियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के विशेष बाल सुधार गृह स्थित है। यहां से रविवार रात को सात बाल अपचारी भाग निकले। उन्होंने पानी भरने का कहा था। इसके बाद चौकीदार की पिटाई की और चाबी छीनकर ताला खोल दिया। फरार बाल अपचारियों पर मारपीट, हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। इन मामलों के चलते वे बाल सुधार गृह में लाए गए थे। फरार बच्चे ग्वालियर, भिंड, शिवपुर, उज्जैन, भोपाल के बताए जा रहे हैं।  बाल सुधार गृह की ओऱ से पुलिस को सूचना दी गई है, जिसके बाद फरार बाल अपचारियों की तलाश की जा रही है।  बता दें कि इसके पहले उज्जैन में भी ऐसा हुआ था जब बाल सुधार गृह से बाल अपचारी फरार हुए थे। मशक्कत के बाद पुलिस ने उनको पकड़ लिया था, लेकिन अब दोनों ही मामलों में सवाल उठना भी शुरू हुए हैं। गंभीर मामलों के बाल अपचारियों के फरार होने की घटना सवालों को जन्म दे रही है।
विज्ञापन


पानी खत्म होने की बात कहकर निकले बाहर
बाल सुधार गृह के अधीक्षक राजीव द्विवेदी के मुताबिक घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। एक अपचारी ने चौकीदार सचदेव से कमरे में पानी खत्म होने की बात कही थी। इनकी बात मानकर सचदेव ने गेट खोल दिया, तभी अंदर से और अपचारी बाहर निकले। सभी ने मिलकर सचदेव की पिटाई कर दी। उसे बंधक बना लिया। शोर सुनकर गार्ड अब्दुल वहां पहुंचा, तो बाल अपचारियों ने उस पर भी हमला कर दिया। अब्दुल को घायल कर सभी सातों अपचारी मौके से फरार हो गए। नाबालिग होते हुए अपराध करने के दौरान मजिस्ट्रेट उन्हें विशेष गृह इकाई में रहने की अनुमति देते हैं। इसके कारण उन्हें यहां रखा गया था। भागने वाले सभी बाल अपचारी 18 से 21 वर्ष के उम्र के हैं। ये सभी भिंड, ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल से आए हैं। सभी पर गंभीर मामले दर्ज हैं। इन पर कोर्ट में प्रकरण विचाराधीन है। पुलिस ने इन शहरों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed