{"_id":"61fa9442eb8fdb4d7141a15d","slug":"indore-sensation-spread-due-to-the-rumor-of-having-a-child-in-a-closed-suitcase-later-it-was-found-that-the-suitcase-was-empty","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: बंद सूटकेस में बच्चा होने की अफवाह से फैली सनसनी, बाद में पता चला सूटकेस खाली था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: बंद सूटकेस में बच्चा होने की अफवाह से फैली सनसनी, बाद में पता चला सूटकेस खाली था
Wed, 02 Feb 2022 07:55 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 02 Feb 2022 07:55 PM IST
सार
इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में सूटकेस के अंदर बच्चा होने की अफवाह उड़ी और सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में भीड़ लग गई। पुलिस भी पहुंचा। जांच की तो पता चला कि सूटकेस खाली था। बच्चा उसे अपने साथ लाया था और रास्ते में सो गया था।
विज्ञापन
अफवाह के बाद घटनास्थल पर लग गई भीड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूटकेस के अंदर बच्चा होने की अफवाह ऐसी फैली की सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में भीड़ लग गई औऱ लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। बाद में पुलिस पहुंची तो पता चला कि सूटकेस खाली था, उसमें बच्चा नहीं था। बच्चा अपने साथ घर से सूटकेस लाया था लेकिन रास्ते में सो गया और लोगों ने सूटकेस में बच्चा होने की अफवाह उड़ा दी।
घटना इंदौर के राऊ क्षेत्र की है। श्रमिक कॉलोनी नर्मदा रोड झोपड़ पट्टी का बच्चा अपने घर से ट्रॉली वाला सूटकेस लेकर एबी रोड ले गया था। बच्चे के माता-पिता कबाड़ इकट्ठा करते हैं और उसी में उन्हें एक सूटकेस मिला था। बच्चा उसी ट्रॉली वाले सूटकेस को लेकर खेलता रहता था। बुधवार को वह अपने घर से दूर चला गया था। एबी रोड पर सूटकेस लेकर वह सड़़क पर पहुंचा तो नींद आने पर उसे वहीं रखकर सो गया। इसी बीच यह अफवाह फैल गई कि सूटकेस में बच्चा है। पुलिस तक बात पहुंची। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। भीड़ को देखकर बच्चा भाग गया। बाद में जब बच्चा सूटकेस लेने पहुंचा तो पुलिस ने उसकी जानकारी पूछी। बच्चे ने अपना पता बताया। पुलिस उसे लेकर उसके घर पहुंची जहां उसके माता-पिता को उसे सौंपा गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि बच्चा ट्रॉली वाले सूटकेस से खेलता है और वह सूटकेस उनका ही है।