{"_id":"61aefc2b71571507dd5faddd","slug":"indore-seeing-the-women-in-navratan-bagh-the-leopard-ran-over-the-wall-search-intensified-after-the-claim","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: नवरतन बाग में महिलाओं को देख दीवार फांदकर भागा तेंदुआ, रेस्ट हाउस के पास से आया पकड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: नवरतन बाग में महिलाओं को देख दीवार फांदकर भागा तेंदुआ, रेस्ट हाउस के पास से आया पकड़ में
Tue, 07 Dec 2021 11:55 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:55 AM IST
सार
इंदौर के चिड़ियाघर से रहस्यमय ढंग से गायब होकर पहेली बना तेंदुए को पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है कि वन विभाग की महिला कर्मचारियों ने नवरतन बाग में मंगलवार सुबह तेंदुआ देखा। खबर आ रही है कि रेस्ट हाउस के पास से तेंदुए को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
तेंदुए के नजर आने के दावे के बाद शुरू की खोजबीन।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के चिड़ियाघर से रहस्यमय ढंग से गायब होकर पहेली बना तेंदुए के नवरतन बाग में नजर आने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि वन विभाग की महिला कर्मचारियों ने नवरतन बाग में मंगलवार सुबह तेंदुआ देखा। महिलाओं को देखकर तेंदुआ दीवार फांदकर भाग गया। जब तलाश की गई तो रेस्ट हाउस के पास तेंदुआ दिखा जिसे पकड़ लिया गया है।
चार दिनों से तेंदुए ने इंदौर के चिड़ियाघर प्रबंधन और वन विभाग की नींद उड़ा रखी है। बुरहानपुर से इंदौर लाए जाने के बाद से ही तेंदुआ गायब है। टीमें लगातार सर्चिंग कर रही है लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। इसी बीच ये आशंका जताई गई कि क्या तेंदुए को इंदौर चिड़ियाघर में लाया भी गया था या नहीं। हो सकता है वह रास्ते में ही भाग गया हो। वन विभाग के अधिकारी कह रहे थे कि तेंदुए को लेकर आए थे जबकि चिड़ियाघर प्रबंधन रास्ते में से भाग जाने की आशंका जता रहा था। आरोप-प्रत्यारोप के बीच वन मंत्री विजय शाह इंदौर पहुंचे थे और कैमरों में दिखी तस्वीरों को तेंदुआ ही बताया था। कहा था कि यह तेंदुआ ही है। 11 दिसंबर को मामले की समीक्षा करने की बात कही थी।
जिधर भागा तेंदुआ उधर की गई तलाश
इधर वन विभाग और चिड़ियाघर प्रबंधन चिड़ियाघर के करीब 52 एकड़ में फैले क्षेत्र में तेंदुए की तलाश कर रहा है। जाल बिछाकर, ढोल बजाकर तेंदुए की खोजबीन की गई लेकिन वह नहीं मिला। तेंदुए की दहशत के कारण चिड़ियाघर भी चार दिनों से बंद है। इसी बीच मंगलवार को राहत की खबर आई। वन विभाग की महिला कर्मचारियों को नवरतन बाग में तेंदुआ नजर आया है। दावा किया जा रहा है कि महिलाओं को देखकर तेंदुआ दीवार फांदकर भाग गया। इसके बाद उस तरफ तलाश की गई। रेस्ट हाउस के पास तेंदुआ दिखा। इसके बाद उसे पकड़ा गया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए के बच्चे की उम्र आठ माह है। वह मादा तेंदुआ है।