फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Second phase of sero survey begins, 27 teams will conduct antibody test of 530 children

इंदौर: सीरो सर्वे का दूसरा चरण शुरू, 27 टीम करेंगी 530 बच्चों का एंटीबॉडी टेस्ट

Thu, 11 Nov 2021 07:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 11 Nov 2021 07:26 PM IST
सार

इंदौर में बच्चों की एंटीबॉडी जांच के लिए गुरुवार से सीरो सर्वे का द्वितीय चरण प्रारंभ हुआ। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सर्वे दलों को रवाना किया।  

विज्ञापन
Indore: Second phase of sero survey begins, 27 teams will conduct antibody test of 530 children
इंदौर में सीरो सर्वे के लिए टीम रवाना हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की एंटीबॉडी जांच के लिए गुरुवार से सीरो सर्वे का द्वितीय चरण प्रारंभ हुआ। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने इस सर्वे के लिए एमटीएच कंपाउण्ड स्थित स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय से सर्वे दलों को रवाना किया। इस अवसर पर संभागायुक्त शर्मा ने बताया कि यह सर्वे बच्चों में एंटीबॉडी लेवल का पता करने के लिए करवाया जा रहा है। सीरो सर्वे जिन बच्चों का किया जाएगा उन्हें गिफ्ट भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने बताया कि इंदौर में अगस्त माह में 18 साल से कम वर्ष के बच्चों का सीरो सर्वे कराया गया था। सर्वे में लिए गए सैंपल में से कुल 1600 बच्चे पॉजिटिव पाए गए थे। सीरो सर्वे 2.0 के तहत उक्त 1600 बच्चों में से रेंडमली चिन्हित किए गए 527 बच्चों का पुन: एंटीबॉडी टेस्ट कराया जा रहा है। सीरो सर्वे 2.0 के माध्यम से चिन्हित बच्चों के शरीर में एंटीबॉडी लेवल का पता लगाया जा सकेगा व इनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर और ठोस कदम उठाए जा सकेंगे। 
विज्ञापन


शनिवार तक पूरा हो सर्वे का काम
सर्वे दलों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीम के सदस्यों द्वारा चिन्हित बच्चों के सेम्पल कलेक्शन के दौरान पूर्व सर्वे की विस्तृत एंटीबॉडी जांच रिपोर्ट भी दी जाए। उन्होंने कहा कि सीरो सर्वे 2.0 के माध्यम से 18 वर्ष से कम बच्चे जो अभी वैक्सीनेशन के लिये पात्र नहीं है उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता का आंकलन किया जा सकेगा। डॉ. शर्मा ने निर्देश दिए कि सर्वे का यह कार्य शनिवार तक पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed