फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Saw two buses running from bio-CNG prepared in the plant, in the coming days, this gas will be used in 290 buses

इंदौर: प्लांट में तैयार बायो सीएनजी से चलाकर देखी दो बसें, आने वाले दिनों में 290 बसों में होगा इस गैस का उपयोग

Wed, 16 Feb 2022 05:30 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 16 Feb 2022 05:30 PM IST
सार

एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट में तैयार हुई गैस से दो बसें चलाकर देखी गईं। बतौर परीक्षण ये किया गया है। मार्च अंत तक 290 बसें इस सीएनजी से चलाए जाने की योजना है। 19 फरवरी को प्लांट का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। 

विज्ञापन
Indore: Saw two buses running from bio-CNG prepared in the plant, in the coming days, this gas will be used in 290 buses
बायो सीएनजी ईंधन भरकर बस को चलाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया के सबसे बड़े  बायो सीएनजी प्लांट का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को करेंगे। बायो सीएनजी से सिटी बसें भी चलाई जाएंगी। दो बसों को परीक्षण के तौर पर इस संयंत्र में तैयार हुई सीएनजी से चलाया गया है। 
विज्ञापन


दरअसल इंदौर में एशिया का सबसे बड़ा बायो सीएनजी प्लांट तैयार हुआ है। इसके लोकार्पण की तैयारियां की जा रही हैं। इस सीएनजी से सिटी बसों को चलाने की भी योजना है। वाहनों को बायो सीएनजी देने के लिए एक पंप ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बनाया गया है। शहर में रसोमा चौराहे व राजीव गांधी चौराहे के पास दो अन्य सीएनजी पंप बनाए जाने की योजना है। अवंतिका गैस कंपनी इन्हें तैयार करेगी। ट्रेंचिंग ग्राउंड से तैयार होने वाली गैस को कंपनीइन दोनों पंपों तक लेकर आएगी। गैस परिवहन के बदले में नगर निगम कंपनी को अतिरिक्त भुगतान करेगा। इन दोनों पंपों से सिटी बसों को गैस दी जाएगी। अवंतिका गैस कंपनी अन्य वाहनों को भी गैस उपलब्ध करवा सकेगी। एआईसीटीएसएल के पास बायो सीएनजी से चलाने के लिए अभी तक 65 सिटी बसें आ चुकी हैं। दो बसों का परीक्षण भी किया गया। ट्रेंचिंग ग्राउंड पर संयंत्र के पास बने बायो सीएनजी पंप से दो बसों में ईंधन भरा गया और ये बसें ट्रेंचिंग ग्राउंड से स्टार चौराहे स्थित डिपो पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि फरवरी के अंत तक इस संयंत्र से 550 टन प्रतिदिन गीले कचरे का इस्तेमाल कर 1750 किलो बायो सीएनजी तैयार हो पाएगी। इसके साथ ही ट्रेंचिंग ग्राउंड के संयंत्र में तैयार हुई गैस के शुद्धिकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। निगमायुक्त प्रतिभा पाल का कहना है कि संयंत्र में तैयार होने वाली गैस से चलाने के लिए 65 सिटी बसें इंदौर आ चुकी हैं। इस माह के अंत तक 70 बसें इंदौर आ जाएंगी। 120 सिटी बसों व आईबसों में भी इसी गैस का उपयोग किया जाएगा। मार्च के अंत तक शहर में 290 बसों में इस संयंत्र में तैयार होने वाली गैस का उपयोग होगा।
विज्ञापन


लोकार्पण की तैयारियां हुई तेज
इधर प्लांट के लोकार्पण के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री तो वर्चुअली लोकार्पण करेंगे लेकिन इस मौके पर शहर में 20 राज्यों के 100 प्रतिनिधि आएंगे। इनमें राज्यों के शहरी आवास एवं विकास विभाग के मिशन डायरेक्टर व अन्य प्रतिनिधि शामिल होंगे। बुधवार को भी नगर निगम अधिकारियों ने अन्य ने प्लांट पहुंचकर तैयारियां देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed