फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Sapling plantation record in 24 hours is a challenge for Indore, 11 lakh pits will be dug at Tekri on

Indore: 24 घंटे में पौधारोपण रिकार्ड इंदौर के लिए चुनौती, 13 जुलाई की रात टेकरी पर खोदे जाएंगे 11 लाख गड्ढे

Fri, 12 Jul 2024 07:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 12 Jul 2024 07:07 PM IST
सार

14 जुलाई को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक पौधे लगाए जाएंगे। उस दिन रेंज पर 60 से 70 हजार लोग पौधे लगाने के लिए एकत्र होंगे। एक व्यक्ति को आठ से दस पौधे लगाने के लिए कहा जाएगा।

विज्ञापन
Indore: Sapling plantation record in 24 hours is a challenge for Indore, 11 lakh pits will be dug at Tekri on
टेकरी पर रिकार्ड की तैयारी में मजदूूर भी जुटे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें 14 जुलाई को एक साथ 11 लाख पौधे लगाने का विश्व रिकार्ड बनाना किसी चुनौती से कम नहीं है। तय नियमों के अनुसार 11 लाख गड्ढे खोदकर उसमे पौधे लगाना होंगे। पौधे भी सूर्य उदय से सूर्यास्त तक ही लग सकते है। इसके अलावा बारिश का मौसम अौर गंतव्य तक पहुंचने वाला मार्ग पर लगने वाला ट्रैफिक जाम भी परेशानी खड़ी कर सकता हैै।

विज्ञापन

 

बीएसएफ की रेवती रेंज पर 11 लाख गड्ढे कर दिए गए थेे, लेकिन उन्हें फिर से मिट्टी से भर कर एक ट्रेंच का रुप दिया गया हैै। टेकरी पर कुल 70 किलोमीटर की ट्रेंच बनाई गई है। जिसमे पौधे लगाए जाएंगे। 13 जुलाई को शाम छह बजे से ट्रेंच में गड्ढे खोदकर उसके पास पौधे रखने का काम शुरू होगा। दो दिन से गड्ढों को फिर से भरने का काम जारी हैै।

विज्ञापन

 

इसके बाद 14 जुलाई को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक पौधे लगाए जाएंगे। उस दिन रेंज पर 60 से 70 हजार लोग पौधे लगाने के लिए एकत्र होंगे। एक व्यक्ति को आठ से दस पौधे लगाने के लिए कहा जाएगा। दो बड़े पौधों के बीच दो मीटर की दूरी रहेगी, जबकि उनके बीच छह छोटेे पौधे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इंदौर आएंगे और पौधा रोपेंगे। तैयारी में जुटे अफसरों ने कहा कि यदि 14 जुलाई को तेज बारिश होती है और आम लोग ज्यादा पौधे नहीं लगा पाते है तो पांच हजार लोगों की एक टीम भी हमने रिर्जव में रखी है।

 

पिछले साल 15 सितंबर को डिब्रूगढ़ में बना विश्व रिकार्ड

 

सबसे ज्यादा पौधे लगाने का विश्व रिकार्ड आसाम के डिब्रूगढ़ में पिछले साल 15 सितंबर को बनाया गया था। एक दिन में 9 लाख 26 हजार पौधे वहां रोपे गए। एक घंटे में सर्वाधिक 3 लाख 31 हजार 929 पौधे लगाने के रिकार्ड भी आसाम सरकार के नाम पर है। अब देखना होगा कि यह रिकार्ड इंदौर तोड़ पाता है या नहीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed