{"_id":"61f11b31e2580c1c4e56ab2b","slug":"indore-republic-day-celebrated-by-feeding-poor-children-flag-hoisting-done-by-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: गरीब बच्चों को भोजन खिलाकर मनाया गणतंत्र दिवस, बच्चों से ही कराया झंडावंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: गरीब बच्चों को भोजन खिलाकर मनाया गणतंत्र दिवस, बच्चों से ही कराया झंडावंदन
Wed, 26 Jan 2022 03:28 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 26 Jan 2022 03:28 PM IST
सार
इंदौर में एक संस्था ने गणतंत्र दिवस पर अनोखी पहल की। गरीब बच्चों से झंडावंदन कराया, उन्हें भोजन भी करवाया। बच्चों को मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन
Indore: संस्था श्रीराम सेना ने गणतंत्र दिवस के मौके पर गरीब बच्चों को भोजन कराया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक संस्था ने गणतंत्र दिवस पर अनोखी पहल की। गरीब बच्चों से झंडावंदन कराया, उन्हें भोजन भी करवाया। बच्चों को मिठाइयां बांटी।
नेताओं-जनप्रतिनिधियों को अक्सर झंडावंदन करते आपने देखा ही होगा, पर इंदौर एयरपोर्ट के पास स्थित केंद्रीय विद्यालय के सामने स्थित बस्ती के बच्चों ने इस बार गणतंत्र दिवस का ध्वज फहराया। दरअसल श्रीराम सेना संस्था के लोगों ने गणतंत्र दिवस को कुछ अलग अंदाज में मनाने का प्रण लिया था।
संस्था के बृजेश सोमानी ने बताया कि बच्चों से झंडावंदन कराना अलग ही अनुभव था। बच्चों को देश के बारे में, गणतंत्र के बारे में, शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई। बस्ती के करीब 50 बच्चों को भोजन करवाया गया। उनकी पसंद पर मिठाइयां बांटी गई। बच्चों में भी इस तरह के आयोजन को लेकर उत्साह नजर आया। सोमानी ने बताया कि साल में कई त्योहार, खास दिन को गरीब बच्चों के साथ मनाते हैं। इस दौरान विहिप के विवेक वर्मा, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी वरुण पाल, जितेंद्र शर्मा के साथ ही श्रीराम सेना के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।