फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Report of mobile theft registered on Citizen Cop app, police found it from different cities ... mobiles worth more than one crore were recovered

इंदौर: सिटीजन कॉप एप पर दर्ज हुई रिपोर्ट, पुलिस ने अलग-अलग शहरों से ढूंढ निकाले लाखों के मोबाइल

Tue, 21 Dec 2021 07:36 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 21 Dec 2021 07:36 PM IST
सार

पुलिस द्वारा शुरू किए गए सिटीजन कॉप की सफलता सामने आने लगी है। एंड्राइड फोन एप्लीकेशन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण में पुलिस को सफलता मिली है। गुम हुए करीब 411 मोबाइल पुलिस ने जब्त किए हैं। ये इंदौर व अन्य शहरों में चल रहे थे।

विज्ञापन
Indore: Report of mobile theft registered on Citizen Cop app, police found it from different cities ... mobiles worth more than one crore were recovered
लोगों को मोबाइल सौंपते हुए पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस द्वारा शुरू किए गए सिटीजन कॉप की सफलता सामने आने लगी है। एंड्राइड फोन एप्लीकेशन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण में पुलिस को सफलता मिली है। गुम हुए करीब 411 मोबाइल पुलिस ने जब्त किए हैं। ये इंदौर व अन्य शहरों में चल रहे थे। इन्हें दिल्ली, मुंबई, बिहार, राजस्थान, उड़ीसा, इलाहबाद, हरियाणा आदि जगहों से बरामद किया गया।
विज्ञापन


पुलिस अपराध शाखा (सायबर सेल) ने सिटीजन कॉप एप्लीकेशन के गुम मोबाइल फोन की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए वर्ष 2021 की शिकायतों का निराकरण किया है। गुम मोबाइल जो इंदौर तथा प्रदेश व देश के विभिन्न शहरो में चल रहे थे उन्हें बरामद किया गया। कुल 411 मोबाइल जब्त किए गए हैं। इनमें अलग-अलग कंपनियों के फोन सहित एपल आईफोन भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं शिकायत
पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित की जा रही सिटीजन कॉप एप्लीकेशन वास्तव में एक एंड्राइड फोन एप्लीकेशन है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर के अलावा अन्य महत्वपर्ण फीचर जैसे किसी घटना के संबंध में सीधे ऑनलाइन शिकायत अथवा पुलिस तक सूचना पहुंचाने  के लिए और किसी वस्तु के चोरी अथवा गुम होने पर पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाए जाने के लिए सुविधा मुहैया करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Report lost article में मोबाइल अथवा अन्य वस्तु के गुमने पर सीधे इस फीचर के माध्यम से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई जा सकती है, जिसमें आवेदक को ऑनलाइन ही शिकायत क्रमांक सहित रिपोर्ट से संबंधित रसीद प्राप्त होती है, जिसका उपयोग वह मोबाइल में गुम हुई सिम को बंद करवाने अथवा नई सिम प्राप्त करने के लिए कर सकता है। इस कार्यप्रणाली की ऑनलाइन पद्धति होने से आवेदक को अब थाने अथवा अन्य कार्यालयों मे गुम मोबाइल का आवेदन नहीं देना होगा।

आवेदक द्वारा की गई संपत्ति गुम/चोरी होने की शिकायत पर क्राइम ब्रांच की सायबर सेल टीम जांच करती है। वर्ष 2021 में 5618  शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें कार्रवाई करते हुए 835 मोबाइल आवेदकों को उनके मोबाइल थानों के माध्यम से सुपुर्द किए गए हैं।  411 मोबाइल फोन आवेदकों को पुलिस कंट्रोल रूम में सुपुर्द किए जा रहे हैं, जिससे आमजन में ऑनलाइन शिकायत के प्रति जागरूकता आए तथा यह विश्वास हो कि ऑनलाइन शिकायत के माध्यम से भी उनकी गुम वस्तु प्राप्त हो सकती हैं।

उपयोग न होने पर नहीं चल पाता मोबाइल का पता
गुम मोबाइल की शिकायतों में कार्रवाई करते हुए यदि आवेदक का मोबाइल गुम होने के बाद चलना नहीं पाया जाता हैं, या फिर किसी वजह से खराब हो जाता हैं तो ऐसी स्थिति में मोबाइल सर्च नहीं हो पाता है। मोबाइल गुम होने के बाद अगर उपयोग नहीं किया जाता हो तो उसे ढूंढना सम्भव नहीं है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे सिटीजन कॉप एंड्राइड फोन एप्लीकेशन का उपयोग कर आपराधिक गतिविधियों की सूचनाएं तथा इससे संबंधित शिकायतें घर बैठे सीधे ऑनलाइन पद्धति के माध्यम से पुलिस तक पहुंचाएं। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि शिकायतों अथवा सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए पुलिस को मदद मिलेगी। 

 
इस तरह दर्ज कर सकते हैं शिकायत
सबसे पहले प्ले स्टोर से सिटीजन कॉप एप डाउनलोड करें। खोए/चोरी की शिकायत विकल्प का चयन करें। एग्री करें। फिर खोई/चोरी हुई वस्तु का चुनाव करें। फिर पूरा फॉर्म भरें।  बिल/थाने की शिकायत कॉपी की फोटो अपलोड करें एवं वैकल्पिक नंबर दर्ज करें, सबमिट करें। कंफर्म करें। शिकायत सेव करें। मोबाइल मिलने पर शिकायत में दर्ज मोबाइल नंबर पर पुलिस सूचना देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed