इंदौर: चाकूबाजी का वीडियो आया सामने, जोया-जोया नाम की 200 लड़कियों से पुलिस की पूछताछ, आखिर में हुआ यह खुलासा
इंदौर में रियल एस्टेट कर्मचारी देवांशु मिश्रा आठ अक्तूबर को अपने दोस्त सतीश के साथ पार्टी मना कर कमरे पर लौट रहे थे इसी दौरान बॉम्बे हॉस्पिटल के पास अपने दोस्तों के साथ आई युवती ने बाइक पर जा रहे रियल एस्टेट कर्मचारी से लिफ्ट मांगी। नहीं दी तो उसके दो साथियों ने चाकू से हमला बोल दिया। घटना के बाद उसका दोस्त अस्पताल नहीं ले जाकर उसे कमरे पर जाकर सुला दिया और सुबह उसका निधन हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में रियल एस्टेट कंपनी के सीनियर डायरेक्टर देवांशु मिश्रा से लूट के बाद हत्या की घटना की जांच कर रही है पुलिस के हाथ एक बड़ा सुराग लगा है। घटना की जांच कर रही पुलिस को वीडियो फुटेज मिला है। वीडियो में आरोपियों द्वारा जोया नामक किन्नर को आवाज लगाई जा रही थी। वीडियो के आधार पर पुलिस ने शहर में अपराधी किस्म की 200 से अधिक जोया नाम की लड़कियों को पता किया। और इसी नाम की चार संदिग्ध युवतियों को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया। ये वीडियो बॉम्बे हॉस्पिटल के पास मौजूद लोगों ने बनाया है। इसके बाद आजाद नगर स्थित किन्नर का नाम सामने आया तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। आइए जानते हैं इस घटना को आरोपियों ने कैसे अंजाम दिया।
बुधवार की रात में क्या-क्या हुआ?
- 8 अक्तूबर की रात में वारदात को अंजाम दिया गया। रीवा का रहने वाला देवांशु मिश्रा इंदौर में रियल एस्टेट कंपनी फ्यूचर लैंडमार्क में सीनियर सेल्स डायरेक्टर था। वह रीवा का रहने वाला था। उसके पिता भी प्रोपर्टी डीलर का काम करते हैं। देवांशु कुछ दिन पहले ही काम करने के लिए इंदौर आया था।
- बुधवार की रात करीब 12:30 बजे वह बाइक से अपने दोस्त सतीश के साथ पार्टी कर रूम पर लौट रहा था। वह डेढ़ तौला सोने की चेन पहना था। बॉम्बे हॉस्पिटल के पास एक लड़की ने उसे लिफ्ट मांगी, लेकिन देवांशु ने लिफ्ट देने से इनकार कर दिया। फिर वहां पर दो तीन और बदमाश पहुंच गए।
- देवांशु और बदमाशों के बीच बहस शुरू हो गई। बदमाश अल्लू और दोस्त किन्नर जोया ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। किन्रर जोया और बदमाश अल्लू ने देवांशु पर छोटे चाकू से कई बार हमले कर दिए। इतना ही नहीं किन्नर जोया देवांशु को लात घूंसे से मारता रहा।
- एक राहगीर ने इस वारदात का पूरा वीडियो बना लिया और पुलिस को यह वीडियो मुहैया करा दिया। इससे पुलिस को हत्याकांड का खुलासा करने में मदद मिली।
- पुलिस ने उस वीडियो को कई बार देखा। वीडियो में एक आरोपी आवाज लगा रहा था।आरोपी बार-बार जोया चल...जोया चल की आवाज लगा रहा । जोया किन्नर है और बदमाश अल्लू के साथ वह रास्ते पर मौज मस्ती के लिए निकले थे।
- घटना के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। देवांशु के शरीर से धीरे-धीरे खून बहने लगा था। उसका दोस्त सतीश अस्पताल ले जाने के बजाए उसे कमरे पर ले गया। जहां सुबह होते होते उसकी मौत हो गई।
- शुक्रवार की रात घटना से कुछ समय पहले ही देवांशु की पत्नी से बात हुई थी। पत्नी ने कहा कि वह किसी काम में बिजी होने की बात कहकर फोन काट दिए। उसके बाद अगले दिन इस घटना की सूचना मिली।
- घटना के बाद देवांशु की पत्नी और पिता इंदौर पहुंचे। पति के ऊपर कफन देखकर पत्नी पिता के कंधे पर सिर रखकर फफकर रोने लगीं।
- इधर परिजन देवांशु के दोस्त सतीश पर भी शक कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि अगर देवांशु के साथ चाकूबाजी हुई तो उसने किसी को बताया क्यों नहीं और अस्पताल में भर्ती नहीं कराकर रूम में क्यों छोड़ दिया।
- फिलहाल पुलिस ने किन्रर जोया को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
कौन है जोया?
बॉम्बे हॉस्पिटल के सामने हुई चाकूबाजी में आरोपी किन्नर जोया ग्लैमरस लाइफस्टाइल जीता है। उसने कई फोटो भी शूट कराए हैं। जोया नशे के साथ पब और होटलों में जाने का शौकीन है। उसके कई कारोबारियों से भी नजदीकी संबंध है। कई बार विवादों में आ चुका है।
200 अपराधी किस्म की युवतियों से पूछताछ
पुलिस की तफ्तीश जोया नामक युवती की तरफ मुड़ गई। इसके बाद शहर के 200 से अधिक अपराधी किस्म की युवतियों से पूछताछ की, लेकिन खुलासा नहीं हुआ। फिर पुलिस ने वीडियो को गैर से देखा उसके आधार पर चार जोया नाम की लड़की को थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया। इन्हें लगातार पूछताछ करने पर आजाद नगर की किन्नर का नाम सामने आया।
मदद के लिए नेताओं के आते रहे कॉल
अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान देवांशु के परिवार के लोगों की मदद के लिए कई नेताओं के कॉल आते रहे। पुलिस अधिकारियों के पास भी मामले में कई कॉल आए।
रीवा के देवांशु की चार महीने पहले भोपाल में हुई थी शादी
देवांशु रीवा का रहने वाला था। कुछ महीने पहले ही इंदौर आया था। 4 महीने पहले ही भोपाल में उसकी शादी हुई थी। रिश्तेदार के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ इंदौर शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था।
