फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore real estate employee murder case Video was made by passerby at the time

इंदौर: चाकूबाजी का वीडियो आया सामने, जोया-जोया नाम की 200 लड़कियों से पुलिस की पूछताछ, आखिर में हुआ यह खुलासा

Sat, 09 Oct 2021 10:31 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 09 Oct 2021 10:31 AM IST
सार

इंदौर में रियल एस्टेट कर्मचारी देवांशु मिश्रा आठ अक्तूबर को अपने दोस्त सतीश के साथ पार्टी मना कर कमरे पर लौट रहे थे इसी दौरान बॉम्बे हॉस्पिटल के पास  अपने दोस्तों के साथ आई युवती ने बाइक पर जा रहे रियल एस्टेट कर्मचारी से लिफ्ट मांगी। नहीं दी तो उसके दो साथियों ने चाकू से हमला बोल दिया। घटना के बाद उसका दोस्त अस्पताल नहीं ले जाकर उसे कमरे पर जाकर सुला दिया और सुबह उसका निधन हो गया। 
 

विज्ञापन
Indore real estate employee murder case Video was made by passerby at the time
इंदौर पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

इंदौर में रियल एस्टेट कंपनी के सीनियर डायरेक्टर देवांशु मिश्रा से लूट के बाद हत्या की घटना की जांच कर रही है पुलिस के हाथ एक बड़ा सुराग लगा है। घटना की जांच कर रही पुलिस को वीडियो फुटेज मिला है। वीडियो  में आरोपियों द्वारा जोया नामक किन्नर को आवाज लगाई जा रही थी। वीडियो के आधार पर पुलिस ने शहर में अपराधी किस्म की 200 से अधिक जोया नाम की लड़कियों को पता किया। और इसी नाम की चार संदिग्ध युवतियों को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया। ये वीडियो बॉम्बे हॉस्पिटल के पास मौजूद लोगों ने बनाया है।  इसके बाद आजाद नगर स्थित किन्नर का नाम सामने आया तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। आइए जानते हैं इस घटना को आरोपियों ने कैसे अंजाम दिया। 

विज्ञापन


बुधवार की रात में क्या-क्या हुआ?

  • 8 अक्तूबर की रात में वारदात को अंजाम दिया गया। रीवा का रहने वाला देवांशु मिश्रा इंदौर में रियल एस्टेट कंपनी फ्यूचर लैंडमार्क में सीनियर सेल्स डायरेक्टर था। वह रीवा का रहने वाला था। उसके पिता भी प्रोपर्टी डीलर का काम करते हैं। देवांशु कुछ दिन पहले ही काम करने के लिए इंदौर आया था।  
  • विज्ञापन
  • बुधवार की रात करीब 12:30 बजे वह बाइक से अपने दोस्त सतीश के साथ पार्टी कर रूम पर लौट रहा था। वह डेढ़ तौला सोने की चेन पहना था। बॉम्बे हॉस्पिटल के पास एक लड़की ने उसे लिफ्ट मांगी, लेकिन देवांशु ने लिफ्ट देने से इनकार कर दिया। फिर वहां पर दो तीन और बदमाश पहुंच गए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • देवांशु और बदमाशों के बीच बहस शुरू हो गई। बदमाश अल्लू और दोस्त किन्नर जोया ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। किन्रर जोया और बदमाश अल्लू ने देवांशु पर छोटे चाकू से कई बार हमले कर दिए। इतना ही नहीं किन्नर जोया देवांशु को लात घूंसे से मारता रहा। 
  • एक राहगीर ने इस वारदात का पूरा वीडियो बना लिया और पुलिस को यह वीडियो मुहैया करा दिया। इससे पुलिस को हत्याकांड का खुलासा करने में मदद मिली।
  • पुलिस ने उस वीडियो को कई बार देखा। वीडियो में एक आरोपी आवाज लगा रहा था।आरोपी बार-बार जोया चल...जोया चल की आवाज लगा रहा । जोया किन्नर है और बदमाश अल्लू के साथ वह रास्ते पर मौज मस्ती के लिए निकले थे। 
  • घटना के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। देवांशु के शरीर से धीरे-धीरे खून बहने लगा था। उसका दोस्त सतीश अस्पताल ले जाने के बजाए उसे कमरे पर ले गया। जहां सुबह होते होते उसकी मौत हो गई।  
  • शुक्रवार की रात घटना से कुछ समय पहले ही देवांशु की पत्नी से बात हुई थी। पत्नी ने कहा कि वह किसी काम में बिजी होने की बात कहकर फोन काट दिए। उसके बाद अगले दिन इस घटना की सूचना मिली। 
  • घटना के बाद देवांशु की पत्नी और पिता इंदौर पहुंचे। पति के ऊपर कफन देखकर पत्नी पिता के कंधे पर सिर रखकर फफकर रोने लगीं। 
  • इधर परिजन देवांशु के दोस्त सतीश पर भी शक कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि अगर देवांशु के साथ चाकूबाजी हुई तो उसने किसी को बताया क्यों नहीं और अस्पताल में भर्ती नहीं कराकर रूम में क्यों छोड़ दिया।
  • फिलहाल पुलिस ने किन्रर जोया को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 


कौन है जोया?
बॉम्बे हॉस्पिटल के सामने हुई चाकूबाजी में आरोपी किन्नर जोया ग्लैमरस लाइफस्टाइल जीता है। उसने कई फोटो भी शूट कराए हैं। जोया नशे के साथ पब और होटलों में जाने का शौकीन है। उसके कई कारोबारियों से भी नजदीकी संबंध है। कई बार विवादों में आ चुका है।

200 अपराधी किस्म की युवतियों से पूछताछ
पुलिस की तफ्तीश जोया नामक युवती की तरफ मुड़ गई। इसके बाद शहर के 200 से अधिक अपराधी किस्म की युवतियों से पूछताछ की, लेकिन खुलासा नहीं हुआ। फिर पुलिस ने वीडियो को गैर से देखा उसके आधार पर चार जोया नाम की लड़की को थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया। इन्हें लगातार पूछताछ करने पर आजाद नगर की किन्नर का नाम सामने आया।

मदद के लिए नेताओं के आते रहे कॉल
 अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान देवांशु के परिवार के लोगों की मदद के लिए कई नेताओं के कॉल आते रहे। पुलिस अधिकारियों के पास भी मामले में कई कॉल आए।

रीवा के देवांशु की चार महीने पहले भोपाल में हुई थी शादी
देवांशु रीवा का रहने वाला था। कुछ महीने पहले ही इंदौर आया था। 4 महीने पहले ही भोपाल में उसकी शादी हुई थी। रिश्तेदार के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ इंदौर शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed