{"_id":"6215e0d1cddd33068f3dc437","slug":"indore-railways-will-provide-bharat-darshan-to-passengers-two-trains-will-start-in-march-jyotirling-and-other-pilgrimage-places-can-be-visited","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: रेलवे करवाएगा यात्रियों को भारत दर्शन, मार्च में शुरू होगी दो ट्रेनें, ज्योतिर्लिंग सहित अन्य तीर्थस्थलों के हो सकेंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: रेलवे करवाएगा यात्रियों को भारत दर्शन, मार्च में शुरू होगी दो ट्रेनें, ज्योतिर्लिंग सहित अन्य तीर्थस्थलों के हो सकेंगे दर्शन
Wed, 23 Feb 2022 12:52 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:52 PM IST
सार
भारतीय रेल अब यात्रियों को भारत दर्शन करवाएगी। मार्च में दो विशेष ट्रेनें शुरू होंगी। इनसे नौ ज्योतिर्लिंग सहित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी व अन्य प्रमुख स्थलों के दर्शन किए जा सकेंगे। ट्रेनों में विशेष पैकेज दिया जाएगा, जिसमें भोजन आदि व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेल अब लोगों को भारत दर्शन करवाने के लिए विशेष पर्यटन ट्रेनें शुरू कर रहा है। अगले महीने से इंदौर से दो ट्रेनें शुरू होगी जिसका संचालन इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म लिमिटेड (आईआरसीटीसी) कर रहा है। विशेष पर्यटन ट्रेनों द्वारा यात्रियों को विभिन्न राज्यों में स्थित ज्योतिर्लिंग, तिरूपति, स्टेचू ऑफ यूनिटी की यात्रा करवाई जाएगी। इन ट्रेनों में यात्रियों को पूरा पैकेज दिया जा रहा है। इसमें तीन समय भोजन के अलावा घूमने के लिए बसों की सुविधा भी दी जाएगी।
दरअसल कोरोना संक्रमण में कमी आने के बाद भारतीय रेल द्वारा पर्यटन ट्रेनों के संचालन की कवायद की जा रही है। इसके तहत आईआरसीटीसी ने भारत दर्शन एवं पिलग्रिम विशेष पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इन ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो गई है। 25 मार्च को इंदौर से मल्लिकार्जुन व दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन रवाना होगी। इंदौर से यह ट्रेन चलेगी जो देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, होशंगाबाद, इटारसी, बैतूल, नागपुर, सेवाग्राम एवं बल्लारशाह स्टेशनों से गुजरेगी। इन स्टेशनों से भी यात्री ट्रेन में बैठ सकते हैं। 10 दिनों की इस यात्रा में मल्लिकार्जुन, कांचीपुरम, रामेश्वरम, मदुरई एवं कन्याकुमारी के मंदिरों के दर्शन करवाए जाएंगे। इसके लिए यात्रियों को 9,450 रुपये स्लीपर श्रेणी एवं 15,750 ( एसी-3 श्रेणी) प्रति व्यक्ति का भुगतान करना होगा। इस राशि में चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन शामिल रहेगा। स्लीपर कोच के यात्रियों को लॉज, डोरमेट्री या धर्मशाला जबकि थर्ड एसी के यात्रियों को नॉन-एसी बजट होटल में रात्रि विश्राम की सुविधा और घूमने के लिए बस खर्च भी इसमें शामिल रहेगा। टिकट शुल्क में ही यात्रियों के चार लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी रहेगा।
28 मार्च को रीवा से चलेगी पिलग्रिम विशेष पर्यटन ट्रेन
इसी तरह 28 मार्च को रीवा से पिलग्रिम विशेष पर्यटन ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन यात्रियों को नौ ज्योतिर्लिंगों के साथ तिरुपति, स्टेच्यू आफ यूनिटी और दो धाम के दर्शन के लिए ले जाएगी। रीवा से होकर ट्रेन सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, होशंगाबाद, रानी कमलापति, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, देवास, इंदौर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा एवं वड़ोदरा स्टेशनों से होते हुए जाएगी। यहां से भी यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। 16 दिनों की इस यात्रा में द्वारका, सोमनाथ, नासिक, औरंगाबाद, परभनी, परली, मल्लिकार्जुन, तिरूपति, रामेश्वरम, मदुरई, भीमाशंकर के मंदिरों के साथ ही स्टेच्यू आफ यूनिटी के दर्शन करवाए जाएंगे। यात्रियों को 15,120 रुपये (स्लीपर श्रेणी) एवं 25,200 रुपये ( एसी-3 श्रेणी) प्रति व्यक्ति का खर्च उठाना होगा, जिसमें पहली ट्रेन की तरह सारी सुविधा मिलेगी। इस यात्रा में श्रद्धालुओं की हर सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान कोविड नियमों का पालन होगा।