फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Railways is starting three trains, it will be easy for the passengers going to these cities, read which trains are starting ...

इंदौर: रेलवे शुरू कर रहा तीन ट्रेन, इन शहरों में जाने वाले यात्रियों को होगी आसानी, पढ़िए कौन-कौन सी ट्रेनें हो रही है शुरू...

Sun, 10 Apr 2022 12:33 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 10 Apr 2022 12:33 PM IST
सार

रेलवे तीन नई ट्रेनें शुरू कर रहा है। इनमें से दो इंदौर से चलेगी, जबकि एक उज्जैन से चलेगी। इंदौर से भोपाल, इंदौर से महू और उज्जैन से भोपाल के रूप में तीन ट्रेनें शुरू होगी। रेलवे की वेबसाइट पर इसकी जानकारी देखी जा सकती है। 

विज्ञापन
Indore: Railways is starting three trains, it will be easy for the passengers going to these cities, read which trains are starting ...
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए रेलवे की ओर से अच्छी खबर आई है। रेलवे इंदौर से भोपाल, इंदौर से महू और उज्जैन से भोपाल के बीच ट्रेन शुरू कर रहा है। इन ट्रेनों के शुरू होने के बाद यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी और सफर में आसानी रहेगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से शुरू होने वाली तीन जोड़ी ट्रेन का संचालन फिर से शुरू किया जा रहा है। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ और लगातार उठ रही मांग के बाद रेलवे ने इन इन ट्रेनों को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन नंबर 19303/19304 इंदौर-भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस है। ट्रेन नंबर 19303 इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस 14 अप्रैल से और ट्रेन नंबर 19304 भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस 15 अप्रैल से अगली सूचना तक चलेगी। इस ट्रेन में एक थर्ड एसी, पांच स्लीपर और आठ सेकंड सीटिंग के कोच रहेंगे। यह ट्रेन पूरी तरह से आरक्षित रहेगी। ट्रेन नंबर 09199/09200 (नियमित ट्रेन नंबर 59319/59320) उज्जैन-भोपाल-उज्जैन पैसेंजर स्पेशन ट्रेन को भी शुरू किया जा रहा है। ट्रेन नंबर 09199 उज्जैन-भोपाल स्पेशन ट्रेन 15 अप्रैल से तो ट्रेन नंबर 09200 भोपाल-उज्जैन स्पेशन ट्रेन 15 अप्रैल से अगली सूचना तक चलेगी। यह अनारक्षित ट्रेन है। ट्रेन नंबर 09559/09560 (नियमित ट्रेन नंबर 79307/79308) डॉ. अंबेडकर नगर इंदौर डॉ.अंबेडकर नगर डेमू स्पेशन ट्रेन की भी शुरुआत की जा रही है। ट्रेन नंबर 09559 डॉ. अंबेडकर नगर-इंदौर डेमू स्पेशल और ट्रेन नंबर 09560 इंदौर-डॉ. अंबेडकर नगर डेमू स्पेशल 14 अप्रैल से अगली सूचना तक चलेगी। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित है। रेलवे की वेबसाइट पर इन ट्रेनों की पूरी जानकारी मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed