{"_id":"61824e482d88c721a20c3edb","slug":"indore-railway-station-vijay-nagar-intersection-and-other-areas-are-more-polluted-action-plan-will-be-implemented-for-improvement","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: रेलवे स्टेशन, विजय नगर चौराहा और अन्य क्षेत्र ज्यादा प्रदूषित, सुधार के लिए एक्शन प्लान लागू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: रेलवे स्टेशन, विजय नगर चौराहा और अन्य क्षेत्र ज्यादा प्रदूषित, सुधार के लिए एक्शन प्लान लागू होगा
Wed, 03 Nov 2021 02:24 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:24 PM IST
सार
एनजीटी के आदेश पर इंदौर में एयर क्वालिटी सुधारने के एक्शन प्लान को लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
इंदौर में कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई मीटिंग।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण में पारित आदेश के आधार एक्शन प्लान लागू किया जा रहा है। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को उक्त एक्शन प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कहा है।
शहरों में सोर्स अर्पोसंमेंट स्टडी में प्रमुख कारणों को चिन्हित किया गया है। रोड डस्ट जिसमें वाहनों के खराब सडक़ों पर आवागमन, री-सस्पेंशन ऑफ रोड डस्ट आदि, व्हीकल से होने वाले इमीशन, रेसीडेंशीयल स्लम एरिया इमीशन, गारवेज व बायोमास्कन को जलाने से उत्पन्न धुआं इत्यादि, शहर के अंदर होने वाले कंस्ट्रक्शन जैसे भवन निर्माण, सडक़ निर्माण, विभिन्न पाइप लाइन डालने हेतु खुदाई कार्य इत्यादि, पलासिया चौराहा, एमआईजी चौराहा, विजय नगर चौराहा, इंदौर रेलवे स्टेशन, लसूडिय़ा मोरी (देवास नाका), भंवरकुआं चौराहा, गंगवाल बस स्टैण्ड चौराहा, लवकुश चौराहा एवं महू नाका में अधिक प्रदूषण आकलित किया गया है।
सुधार के लिए किए जाएंगे ये काम
सुधार के लिए शहर में करीब 15 किलोमीटर मेजर रोड को रिपेयर व री-कन्स्ट्रक्शन हेतु चिन्हित किया गया है। इसी प्रकार से समस्त पेवमेंट को पक्का किया जाएगा। रोड के चौड़ीकरण एवं डिकन्जेशन हेतु आधारभूत संरचना का सुधार करना, कन्स्ट्रक्शन एवं डिमोलेशन सुविधा विकसित करना एवं यह सुनिश्चित करना कि निर्माण सामग्री बंद/ढंके हुए कंटेनर में किया जाए। बाग बगीचे, सामुदायिक केन्द्र, स्कूल एवं हाउसिंग सोसायटी के ओपन एरिया में हरियाली विकसित करना, नगरीय ठोस अपशिष्ट के जलाने पर नियंत्रण एवं नियमित जांच करना तथा धूल नियंत्रण हेतु व्यवस्था स्थापित की जाएगी। बायोमास का प्रभावी एकत्रीकरण तथा निष्पादन हेतु बागवानी आदि में कम्पोस्टिंग कर खाद्य के रूप में उपयोग किया जाना, अत्यधिक यातायात वाले प्रमुख शेष चौराहों पर पानी के फव्वारे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
समीक्षा के लिए गठित की समिति
एक्शन प्लान के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा हेतु इंदौर संभागायुक्त की अध्यक्षता में सिटी स्तर पर समिति गठित है, जिसमें प्रमुख रूप से उक्त एक्शन प्लान की मॉनिटरिंग एण्ड इग्लिमेन्टेशन अंतर्गत आवंटित राशि का उपयोग योजना में किया जाकर निर्धारित समय में कार्य पूरा करना अपेक्षित है।