फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Put the picture of PM Modi in the house, then the landlord says - remove the picture or else vacate the house, complain to the police

इंदौर: घर में पीएम मोदी की तस्वीर लगाई, मकान मालिक बोला- तस्वीर हटाओ या घर खाली करो, पुलिस से की शिकायत

Tue, 29 Mar 2022 06:52 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 29 Mar 2022 06:52 PM IST
सार

इंदौर में एक युवक ने अपने घर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई तो उसके मकान मालिक को नागवार गुजरा। मकान मालिक ने मकान खाली करने की धमकी दे दी। युवक ने पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत की।

विज्ञापन
Indore: Put the picture of PM Modi in the house, then the landlord says - remove the picture or else vacate the house, complain to the police
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर घर में लगाना एक व्यक्ति को इतना भारी पड़ा कि मकान खाली करने की धमकी तक मिल गई। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र की जनसुनवाई में यह अजीबोगरीब मामला सामने आया है। युवक ने अपने मकान मालिक की शिकायत की है।  
विज्ञापन


दरअसल, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र की मंगलवार को जनसुनवाई होती है। जनसुनवाई में मोहम्मद युसूफ नाम का एक युवक पहुंचा। उसने बताया कि वह कई सालों से पीर गली में शरीफ मंसूरी, याकूब मंसूरी और सुल्तान मंसूरी के मकान में किराए से रहता है। युसूफ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो लगाने पर मुझे तीनों भाइयों ने घर खाली करने की धमकी दे दी है। साथ ही कहा है कि अगर तस्वीर नहीं हटाई तो वे घर का सामान फेंक देंगे। युवक ने आरोप लगाया कि उसका मकान मालिक उस पर पीएम मोदी की तस्वीर हटाने के लिए दबाव बना रहा है। मकान मालिक ने उसे धमकी दी है कि या तो तस्वीर हटाए या मकान खाली करे, नहीं तो वह मार-काट करेगा। यह सुनकर उसकी मां को हार्ट अटैक आ गया। वह अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर जनसुनवाई में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं। युसूफ का कहना है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से प्रभावित हूं। मैं उनके आर्टिकल भी पढ़ता रहता हूं। मैं संघ की गतिविधियों में भी शामिल होता हूं, यह बात मेरे मकान मालिक को पसंद नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed