फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Punch hit in cleanliness, now preparing to hit six... the team of Swachh Survekshan may come next week

इंदौर: स्वच्छता में मारा पंच, अब छक्का लगाने की तैयारी... अगले सप्ताह आ सकती है स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम

Sat, 05 Mar 2022 01:52 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 05 Mar 2022 01:52 PM IST
सार

इंदौर में स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम अगले सप्ताह आ सकती है। स्वच्छता का छक्का लगाने के लिए शहर तैयार है। नगर निगम आयुक्त ने आज सुबह समीक्षा बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं। कहा है कि टीम कभी भी आ सकती है, इसलिए सभी अलर्ट रहें। 

विज्ञापन
Indore: Punch hit in cleanliness, now preparing to hit six... the team of Swachh Survekshan may come next week
समीक्षा बैठक में निगमायुक्त ने दिए जरूरी निर्देश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वच्छता में छक्का लगाने के लिए इंदौर तैयार है। अब टीम का इंतजार है। संभवतः अगले सप्ताह तक स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम इंदौर पहुंच सकती है। इसके साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। नगर निगम इसकी तैयारियों में जुटा है और किए गए कामकाजों की समीक्षा की जा रही है। शनिवार सुबह इसी क्रम में जरूरी बैठक बुलाई गई, जिसमें सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


दरअसल पांच बार देश के सबसे स्वच्छ शहर होने का खिताब लेने वाला इंदौर छठी बार भी यह उपलब्धि पाना चाहता है। इसके लिए कई महीनों से जीतोड़ मेहनत की जा रही है। पिछले दिनों देर रात तक काम करके रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड की गई थी, जिसमें स्वच्छता के लिए किए गए कामों का ब्यौरा था। इन दावों की हकीकत जानने के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम इंदौर आएगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम इंदौर पहुंच सकती है। इसके चलते शनिवार सुबह निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने सभी अपर आयुक्त, झोन नियंत्रणकर्ता अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की।  निगमायुक्त ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 अगले सप्ताह से शुरू हो सकता है। इसलिए सभी अलर्ट रहें और सर्वेक्षण की गाइडलाइन एवं प्रोटोकॉल अनुसार कार्य होना सुनिश्चित करें। आयुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण, सेवन स्टार रेटिंग, ओडीएफ प्लस प्लस, वाटर प्लस के संबंध में जारी गाइडलाइन के अनुसार किए गए कार्यों की समीक्षा की। सर्वेक्षण की गाइडलाइन एवं प्रोटोकॉल अनुसार व्यवसायिक क्षेत्रों के संस्थान व दुकान में अनिवार्य रूप से दो प्रकार के गीले-सूखे कचरे के लिए डस्टबिन रखना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। प्रत्येक दुकान व संस्थान से कचरा डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन में आना सुनिश्चित करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई मित्र अनिवार्य रूप से पहनें यूनिफॉर्म
आयुक्त ने एनजीओ और निगम की टीम को प्रत्येक वार्ड में कम से कम एक बैकलेन का जनभागीदारी से सुंदरीकरण करवाने को कहा। किसी भी क्षेत्र में सी एंड डी वेस्ट व मलबा फैला न मिले इस संबंध में भी निर्देश दिए। कहा कि निगम के सभी सफाई मित्र अनिवार्य रूप से यूनिफॉर्म में कार्य स्थल पर आएं। गीले कचरे से खाद का निर्माण, क्षेत्र में अनिवार्य रूप से सफाई, रात्रिकालीन स्वीपिंग, मैकेनाइज्ड स्वीपिंग, लिटरबिन की धुलाई व मरम्मत कार्य भी निरंतर जारी रहे। इसके के साथ ही मुख्य रूप से जितने भी झोन के अंतर्गत सीटीपीटी व यूरिनल्स आते हैं वे साफ-सुथरे रहें और वहां पानी, सफाई, प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed