फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Project manager of Avantika Gas Limited asked for bribe in lieu of passing the bill, CBI arrested red-handed

इंदौर: बिल पास करने के एवज में अवंतिका गैस लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर ने मांगी रिश्वत, सीबीआई ने किया रंगेहाथ गिरफ्तार

Thu, 10 Feb 2022 12:31 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 10 Feb 2022 12:31 PM IST
सार

इंदौर में सीबीआई ने अवंतिका गैस लिमिटेड के प्रोजेक्टर मैनेजर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने सीबीआई को शिकायत की जिसके बाद  कार्रवाई हुई। 

विज्ञापन
Indore: Project manager of Avantika Gas Limited asked for bribe in lieu of passing the bill, CBI arrested red-handed
आरोपी प्रोजेक्टर मैनेजर (गोल घेरे में) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीबीआई ने इंदौर में छापा मारकर अवंतिका गैस लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर को गिरफ्तार किया है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने ठेकेदार से 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 15 हजार रुपये की पहली किश्त लेते हुए उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम विजय शुक्ला है। वह अवंतिका गैस लिमिटेड में प्रोजेक्ट मैनेजर है। डीएसपी अतुल हजेला के मुताबिक स्कीम-114, विजय नगर निवासी गौरव शर्मा विभू ट्रेडर्स का प्रोजेक्ट मैनेजर है जो अवंतिका गैस लिमिटेड के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम करती है। गौरव ने सीबीआई को 5 फरवरी को विजय के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। विजय ने पिछले साल भी आठ लाख रुपये के बिल पास करने के लिए दो प्रतिशत कमीशन मांगा था। दूसरे बिल लगाने पर विजय ने बकाया कमिशन मिलाकर 35 हजार रुपये मांगे। गौरव ने रुपये देने में असमर्थता जाहिर की और सीबीआई को शिकायत कर दी। बुधवार शाम टीम ने स्कीम-54 स्थित नगर निगम पानी की टंकी के समीप से गिरफ्तार कर लिया। अफसर विजय को एनएचडीसी गेस्ट हाउस ले गई और उसके कपड़े भी उतरवा लिए। आरोपी विजय ने गौरव से कहा था कि मुझसे फोन बात करते वक्त बोलना की पेपर साइन करवाना है। मैं समझ जाउंगा कि तुम रुपये लेकर आ रहे हो। सीबीआई को रिकॉर्डिंग सौंपी उसमें भी इसका जिक्र था। बुधवार शाम को विजय ने गौरव को नगर निगम पानी की टंकी के समीप बुलाया। सीबीआई की टीम ने उसे रुपये लेते रंगेहाथ पकड़ा। बाद में उसके ऑफिस और घर से सर्चिंग कर दस्तावेज बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed