फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore Pride Day: Runners run in marathon, main function will be held at Nehru Stadium on May 31, CM Shivraj will attend

Indore Pride Day: मैराथन में दौड़े धावक, 31 मई को नेहरू स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह, सीएम शिवराज होंगे शामिल

Sun, 29 May 2022 02:10 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 29 May 2022 02:10 PM IST
सार

इंदौर गौरव दिवस के अंतर्गत रविवार को मैराथन हुई। गौरव दौड़ में कई धावकों, खिलाड़ियों व नागरिकों ने भाग लिया। 31 मई को नेहरू स्टेडियम में मुख्य समारोह होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसमें शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Indore Pride Day: Runners run in marathon, main function will be held at Nehru Stadium on May 31, CM Shivraj will attend
मैराथन में दौड़ते हुए धावक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रविवार को इंदौर गौरव दिवस के मौके पर मैराथन आयोजित की गई। सुबह 6 बजे नेहरू स्टेडियम से पलासिया के बीच पांच किलोमीटर और नेहरू स्टेडियम से राजबाड़ा के बीच 10 किलोमीटर की दो अलग-अलग वर्ग में गौरव दौड़ हुई। कलेक्टर मनीष सिंह ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


मैराथन में इंदौर के कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। विधायक राजेश सोनकर, अपर कलेक्टर आरएस मंडलोई, अपर आयुक्त वीरभद्र शर्मा सहित इंदौर के धावक एवं खिलाड़ी उपस्थित थे। इंदौर गौरव दौड़ 5 और 10 किलोमीटर, दो वर्गों में आयोजित की गई। पांच किलोमीटर की दौड़ में भाग लेने वाले धावक नेहरू स्टेडियम से पलासिया तक जाकर वापस लौटे। 10 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेने वाले धावक नेहरू स्टेडियम से राजबाड़ा तक गए और वापस आए। दौड़ में शामिल सभी धावकों को कलेक्टर मनीष सिंह एवं पूर्व विधायक राजेश सोनकर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

Indore Pride Day: Runners run in marathon, main function will be held at Nehru Stadium on May 31, CM Shivraj will attend
कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की दौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्य समारोह में सम्मिलित होने के लिए 10 स्थानों से पास का वितरण शुरू
इंदौर गौरव दिवस के अंतर्गत 31 मई को शाम 5 बजे नेहरू स्टेडियम में मुख्य समारोह होगा। इसमें ख्यात गायिका श्रेया घोषाल अपनी प्रस्तुति देंगी। जाने–माने गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर लोकमाता देवी अहिल्या के जीवन के विराट व्यक्तित्व की गाथा का वर्णन करेंगे। इस कार्यक्रम में इंदौर का नाम देश एवं विदेश में रोशन करने वाले प्रबुद्धजनों एवं अन्य का सम्मान भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार सुबह 8 बजे से इंदौर के 10 प्रमुख स्थानों से प्रवेश पास का वितरण शुरू हुआ। खजराना गणेश मंदिर प्रवचन हॉल, रणजीत हनुमान मंदिर परिसर, सिटी बस ऑफिस परिसर, बजाजखाना चौक के पास, छप्पन दुकान, कृष्णपुरा छत्री , सपना संगीता परिसर, भंवरकुआं चौराहा के पास, विजय नगर जोनल कार्यालय के पास और बड़ा गणपति मंदिर के नजदीक इन प्रवेश पास का वितरण किया जा रहा है, जो सुबह 11 बजे तक चलेगा। पास लेने वाले व्यक्ति को पहचान के रूप में आधार कार्ड की कॉपी के साथ अधिकतम दो पास ही दिए गए।

इंदौर के स्टार्टअप और आईटी कंपनियों के संचालकों का सम्मान
इंदौर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 30 मई को इंदौर के स्टार्टअप और आईटी कंपनियों के संचालकों को भी सम्मानित किया जाएगा। बेहतर स्टार्टअप और आईटी कंपनी का चुनाव करने के लिए प्रशासन की ओर से कमेटी बनाई गई है। इसमें आईआईटी इंदौर से डॉ. कुमार गौरव, इन्वेस्ट इंदौर के सचिव सावन लड्ढा और अन्य अधिकारी शामिल हैं। इस समय कमेटी कंपनियों के योगदान को समझ रही है। इसमें यह भी देखा जा रहा है कि ऐसे कौन से स्टार्टअप और आईटी कंपनी हैं जिसकी शुरुआत इंदौर से हुई है और उन्होंने अपने कार्य को ऊंचाई देने के साथ युवाओं को रोजगार दिया हो और शहर के हित में भी काम किए हो। स्कीम-54 स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर 30 मई को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के बीच स्टार्टअप अपने उत्पादों की जानकारी देंगे। इसके लिए प्रदर्शनी लगाई जा रही है। संगोष्ठी में स्टार्टअप को गति देने वाले विशेषज्ञ बात करेंगे। इसी दिन शाम 4 बजे से महिला उद्यमियों के लिए भी अलग से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सफल स्टार्टअप की कहानियां बताई जाएंगी। प्रमुख स्टार्टअप को इसके लिए प्रजेंटेशन बनाने के लिए कहा गया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शहर के जिन दो स्टार्टअप संचालकों से बात की गई थी वे भी अपनी सफलता की कहानी बताएंगे। इंदौर में फिक्की फ्लो भी स्टार्टअप को गति देने के लिए कई कार्य कर रहा है। महिलाओं को उद्यमी बनाया जा रहा है। फिक्की फ्लो की 30 से ज्यादा सदस्य स्टार्टअप संचालित कर रही हैं। ये सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम में हाल ही में लागू की गई प्रदेश की स्टार्टअप नीति को लेकर भी बात होगी। 

31 को मुख्य समारोह, सीएम शिवराज सिंह चौहान होंगे शामिल
गौरव उत्सव के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री इंदौर के किसी एक क्षेत्र में नागरिकों के बीच जाकर घरों से आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने भी जुटाएंगे। कोरोना में अपने माता-पिता खोकर अनाथ हुए बच्चों से भी मुख्यमंत्री मिलेंगे और उनकी समस्याएं जानेंगे। यह कार्यक्रम नरसिंह वाटिका में रखा गया है। इंदौर गौरव उत्सव के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में शनिवार को एसजीएसआइटीएस के सभाकक्ष में बैठक भी हुई। बैठक में सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के साथ ही उद्योग, खेल, व्यापार आदि संगठनों के पदाधिकारी और विभिन्न धर्मों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनधि मौजूद थे। बैठक में सांसद लालवानी ने कहा कि इंदौर के गौरव उत्सव को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। नागरिकों में उत्साह है। 

श्रेया घोषाल और मनोज मुंतशिर देंगे प्रस्तुति
कलेक्टर ने 31 मई के कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ बताया कि मुख्यमंत्री इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्य कार्यक्रम में प्रख्यात गायिका श्रेया घोषाल एवं मनोज मुतंशिर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। नेहरू स्टेडियम में रंगारंग आतिशबाजी और लेजर शो का कार्यक्रम भी रखा गया है। कार्यक्रम में पास के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। पास रविवार को सुबह 8 बजे से निर्धारित 10 स्थानों पर परिचय पत्र के आधार पर दिए जाएंगे। कलेक्टर ने सभी दानदाताओं एवं नागरिकों से आग्रह किया है कि वे आंगनबाड़ियों को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री को सहयोग प्रदान करें। अपना सहयोग सामग्री अथवा चेक के माध्यम से दे सकते हैं। यह चेक रेडक्रॉस के खाते में जमा कराया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed