फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Policeman cheated in online game, won more than 11 lakh rupees but got nothing, 2.5 lakh rupees deducted from reverse account...

इंदौर: ऑनलाइन गेम में ठगाया पुलिसवाला, 11 लाख से ज्यादा रुपये जीते लेकिन मिला कुछ नहीं, उल्टा खाते से कट गए ढाई लाख रुपये...

Thu, 20 Jan 2022 12:51 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 20 Jan 2022 12:51 PM IST
सार

ऑनलाइन ठगी का शिकार अब तक तो आमजन ही होते आए हैं लेकिन इंदौर में एक पुलिसवाला भी ऑनलाइन गेमिंग में ठगी का शिकार हो गया। गेम में आरक्षक ने 11 लाख से ज्यादा रुपये जीते लेकिन ये उसे मिले नहीं बल्कि उल्टा उसके खाते से ढाई लाख रुपये गायब हो गए। 

विज्ञापन
Indore: Policeman cheated in online game, won more than 11 lakh rupees but got nothing, 2.5 lakh rupees deducted from reverse account...
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑनलाइन ठगी का शिकार अब तक तो आमजन ही होते आए हैं लेकिन इंदौर में एक पुलिसवाला भी ऑनलाइन गेमिंग में ठगी का शिकार हो गया। गेम में आरक्षक ने 11 लाख से ज्यादा रुपये जीते लेकिन ये उसे मिले नहीं बल्कि उल्टा उसके खाते से ढाई लाख रुपये गायब हो गए। पुलिस ने जांच की और बाद में खाते से गायब रुपये आरक्षक को वापस दिलवाए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इंदौर पुलिस के एक आरक्षक ने राज्य सायबर सेल में 2021 में शिकायती आवेदन दिया था। आरक्षक ने बताया था कि उसने होम डॉट लककूल डॉट इन नाम की वेबसाइट से ऑनलाइन गेम एप डाउनलोड किया था। गेम खेलते-खेलते चार महीने में थोडे-थोड़े करके ढाई लाख रुपये उसके बैंक खाते से कटते गए। जब बैंक खाता देखा तो इसका पता चला। ऑनलाइन गेम एप के वॉलेट (गेटवे) में 11.29 लाख रुपये जीतना दिखाया। इस पर उसने जीते हुए रुपयों को अपने खाते में ट्रांसफर करने की कोशिश की, लेकिन एप ही बंद हो गया। इसके बाद एप पर दी गई जानकारी भी दिखना बंद हो गई। एप ने काम करना बंद कर दिया तो पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। राज्य सायबर सेल एसपी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की। इसमें पता चला कि एप हांगकांग से चलाया जा रहा है। सायबर सेल ने जानकारी निकाली और बैंक से संपर्क कर ट्रांजेक्शन रुकवाया और रुपये वापस आरक्षक के खाते में जमा करवाए। आरक्षक के फरियादी के तीन बैंक खातों से रुपये कटे थे। पुलिस इस एप की जड़ तक जाने के लिए तकनीकी जांच में जुटी हुई है। यह भी पता लगा रही है कि इसके माध्यम से और कितने लोगों के साथ ठगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed