फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Police got parade of miscreants done, went there to vandalize the hotel, cleaned utensils, planted a broom

इंदौर: बदमाशों की पुलिस ने करवाई परेड, जिस होटल में की थी तोड़फोड़ वहां जाकर साफ किए बर्तन, लगाई झाड़ू

Tue, 08 Feb 2022 04:46 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 08 Feb 2022 04:46 PM IST
सार

इंदौर में पुलिस ने बदमाशोें की परेड करवाई। जिस होटल में बदमाशों ने तोड़फोड़ कर लोगों को धमकाया था उसी होटल में बदमाशों को ले गई। बदमाशों ने झाड़ू लगाई, बर्तन मांजे और टेबलें साफ की। माफी मांगकर कहा कि अब गुंडागर्दी नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Indore: Police got parade of miscreants done, went there to vandalize the hotel, cleaned utensils, planted a broom
होटल में टेबल साफ करते आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

होटल में तोड़फोड़ कर चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिस होटल में आरोपियों ने हंगामा किया था उसी  होटल में पुलिस उनको ले गई। आरोपियों ने यहां बर्तन मांजे, झाड़ू लगाई और खाने की टेबलें साफ की।
विज्ञापन


दरअसल, 30 जनवरी की रात को रफीक परदेशी उर्फ पावडर, बेटा छोटू उर्फ फरीद उर्फ शाहरूख, आसिफ और एक अन्य नाबालिग खजराना क्षेत्र की एक होटल में खाना खाने गए थे। नशे में होने के कारण मालिक ने होटल में खाना खिलाने से मना करते हुए कहा कि पार्सल करवा लो। इस बात पर आरोपी को गुस्सा आ गया। वह गालीगलौज करके चला गया। थोड़ी देर बाद चारों आरोपी हाथ में चाकू लहराते हुए आए और होटल में तोड़फोड़ कर सामान फैलाना शुरू कर दिया। होटल संचालक को चाकू दिखाकर धमकाया और मारने दौड़े। भागकर उसने जान बचाई। होटल में खाना खा रहे दूसरे लोग भी घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई। होटल से निकलने के बाद बदमाशों ने पूरी सड़क पर चाकू लहराते हुए राहगीरों के साथ भी गालीगलौज की। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग गए।  आठ दिन से पुलिस आरोपियों को खोज रही थी। सोमवार को जब उनके क्षेत्र में घूमने की जानकारी मिली तो घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों को उसी होटल में ले गई और वहां काम करवाया। आरोपियों ने होटल में झाडू लगाई, बर्तन मांजे, खाना खाने के बाद गए लोगों की टेबलें भी साफ की। होटल मालिक से माफी मांगते हुए कहा कि वे आज के बाद गुंडागर्दी नहीं करेंगे, क्योंकि गुंडागर्दी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है। लोगों से माफी मांगते हुए कहा उस दिन जो भी हुआ वह नशे में हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed