फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   indore police and indore administration takes action against those who are doing pastiche in dry fruits

मध्य प्रदेश: ड्राय फ्रूट में मिलावट कर बिक्री करने वालो के विरुद्ध इंदौर पुलिस एवं प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Wed, 24 Nov 2021 03:44 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर  Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 24 Nov 2021 03:44 AM IST
सार

टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि  चंदन नगर क्षेत्र रामानंद नगर (राजनगर के पास) इंदौर में एक फैक्ट्री जिसमें विगत कई समय से अमानक स्तर के मिलावटी ड्राय फ्रूट का भंडारण कर विक्रय करके  जन स्वास्थ के खिलाफ खिलवाड़ किया जा रहा है। 

विज्ञापन
indore police and indore administration takes action against those who are doing pastiche in dry fruits
मिलावटी खाद्य सामग्री बनाने वालो के खिलाफ कार्रवाई जारी है। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री मनीष कपूरिया एवं इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा शहर मे नकली व मिलावटी खाद्य सामग्री बनाने वालो को पकडने हेतु इंदौर पुलिस व प्रशासन की टीमों को निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के तारतम्य में अपर कलेक्टर अभय बेडेकर जिला इंदौर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) इंदौर श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा शहर में नकली व मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु इंदौर क्राईम ब्रांच व टीम को निर्देशित किया गया था। 

विज्ञापन


इसी कड़ी में कार्रवाई के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि  चंदन नगर क्षेत्र रामानंद नगर (राजनगर के पास) इंदौर में एक फैक्ट्री जिसमें विगत कई समय से अमानक स्तर के मिलावटी ड्राय फ्रूट  का भंडारण कर विक्रय करके जन स्वास्थ के खिलाफ खिलवाड़ किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सूचना पर प्रभारी अधिकारी के निर्देशन मे खाद्य विभाग की टीम को साथ मे लेकर उक्त स्थान पर कार्यवाही की गई। जिसमें यह पाया गया कि 475,रामानंद नगर(राजनगर के पास)फैक्ट्री के संचालक मुकेश पिता नाथूलाल राठौर  इंदौर उपस्थित पाए गए जिनकी उपस्थिति में फर्म का निरीक्षण कर पाया कि खुले अमानक स्तर के ड्राय फ्रूट कतरन आदि भंडारित कर सियागंज स्थित विशाल ट्रेडर व्यापारी जगदीश राठौर द्वारा मिलावटी बनाने का कार्य किया जा रहा है।  इसमे बादाम एवं पिस्ता कतरन ड्राय फ्रूट व मूंगफली कतरन आदि के नमूने जांच हेतु नियमानुसार लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रेता के विरुद्ध मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय एवं भंडारण की संभावना के आधार पर सेम्पल परिक्षण हेतु भेजे गए है।  साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत खुले मिलावटी ड्राइ फ्रूट्स विक्रय करना प्रतिबंधित होकर जन स्वास्थ के लिए हानिकारक होने से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा विशाल ट्रेडर,सियगंज इंदौर के मालिक जगदीश राठौर  व रामानंद नगर स्थित फैक्ट्री के संचालक मुकेश राठौर पिता नाथूलाल के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed