फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Parade done by bringing knife-throwers to the police station, got the affidavit filled - now if you commit a crime, the rest of the time will be spent in jail

इंदौर: चाकूबाजों को थाने लाकर करवाई परेड, शपथ पत्र भरवाया- अब अपराध किया तो जेल में कटेगा जीवन

Mon, 13 Dec 2021 06:12 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 06:12 PM IST
सार

बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे इसके लिए पुलिस नए अंदाज में काम कर रही है। पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे बदमाशों से डोजियर भरवाए जा रहे हैं। चेतावनी भी दी जा रही है कि अगर अपराध किया तो सीधे जेल जाओगे।

विज्ञापन
Indore: Parade done by bringing knife-throwers to the police station, got the affidavit filled - now if you commit a crime, the rest of the time will be spent in jail
बदमाशों को थाने बुलवाकर करवाई परेड। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदमाशों में पुलिस का खौफ बना रहे इसके लिए पुलिस नए अंदाज में काम कर रही है। पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे बदमाशों से डोजियर भरवाए जा रहे हैं।  उन्हें अपराध न करने की हिदायत दी जा रही है। चेतावनी भी दी जा रही है कि अगर अपराध किया तो सीधे जेल जाओगे।
विज्ञापन


इंदौर के गांधीनगर पुलिस थाने में पुलिस ने चाकूबाजों की परेड करवाई। उनसे उठक-बैठक लगवाई गई। शपथ पत्र भरवाए गए कि अब अपराध नहीं करेंगे। दरअसल पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र के ऐसे बदमाशों की सूची तैयार की जो चाकूबाजी के अपराध में लिप्त हैं। इनको थाने लेकर आए और पूछताछ की। इसके बाद डोजियर भरवाया। उनकी परेड करवाई। पुलिस ने बॉन्ड ओवर किया और शपथ दिलवाई कि अपराध नहीं करेंगे। अगर वे वारदात करते हैं तो उन्हें बाकी का समय जेल में काटना होगा। 
विज्ञापन


साइकिल से निकले पुलिस अफसर, लोगों से मांगे सुझाव
इसी तरह कमिश्नरी के बारे में बताने के लिए पश्चिमी क्षेत्र के अधिकारी  सुबह साइकिलों पर निकले और अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर आमजनों से बातचीत की। इस दौरान कुछ लोगों ने अधिकारियों से मनचलों पर कार्रवाई करने के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने और प्रेशर हॉर्न बजाने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही। कमिश्नर प्रणाली लागू किए जाने के बाद पुलिस लगातार इस बात को लेकर सुझाव ले रही है कि व्यवस्था में किस तरह सुधार किया जा सकता है। आमजनों को पुलिस से जोड़ा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed