{"_id":"6182705cf0f38b614a0661e1","slug":"indore-one-and-a-half-year-old-girl-sleeping-with-mother-was-taken-away-left-in-the-garden-after-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: मां के साथ सो रही डेढ़ साल की बच्ची को उठा ले गया, दुष्कर्म के बाद बगीचे में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: मां के साथ सो रही डेढ़ साल की बच्ची को उठा ले गया, दुष्कर्म के बाद बगीचे में छोड़ा
Wed, 03 Nov 2021 05:03 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 03 Nov 2021 05:03 PM IST
सार
इंदौर में डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बदमाश बच्ची को उसकी मां के पास से ले गया और बाद में बगीचे में छोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी मां के पास सो रही डेढ़ साल की बच्ची को आरोपी उठा ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया और वहीं छोड़ दिया। परिजनों ने तलाश की तो करीब दो से तीन किमी दूर बगीचे में बच्ची मिली जो रो रही थी। पुलिस से शिकायत की है।
जानकारी के मुताबिक घटना तीन इमली ब्रिज क्षेत्र की है। यहां एक परिवार झोपड़ी में रहता है। मंगलवार रात को झोपड़ी में मां के साथ डेढ़ साल की बच्ची सोई थी। इसी दौरान कोई आया और बच्ची को मां के पास से उठाकर बगीचे में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद जब बच्ची नहीं मिली तो परिजन घबरा गए। उसकी तलाश की। इसी बीच बगीचे में बच्ची मिली। पुलिस को खबर की। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। बच्ची को चोट के निशान भी है। आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है लेकिन पुलिस को शक है कि आरोपी आसपास का ही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।