फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Number of flights will increase by the end of next month, airlines allow direct flights to 22 cities for summer schedule

इंदौर: अगले माह के अंत तक बढ़ेगी उड़ानों की संख्या, एयरलाइंस ने समर शेड्यूल के लिए 22 शहरों के लिए सीधी उड़ानों की अनुमति ली

Mon, 21 Feb 2022 03:46 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 03:46 PM IST
सार

अगले माह के अंत तक इंदौर एयरपोर्ट से 22 शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो सकती है। एयरलाइंस ने समर शेड्यूल के लिए इन उड़ानों की अनुमति ली है। जिन दो शहरों की उड़ानें बंद हो चुकी है उनको भी शुरू किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Indore: Number of flights will increase by the end of next month, airlines allow direct flights to 22 cities for summer schedule
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आने वाले दिनों में उड़ानों की संख्या बढ़ सकती है। अगले माह के अंत में समर शेड्यूल शुरू हो रहा है। इसके चलते एयरलाइंस ने 22 शहरों के लिए सीधी उड़ानों की अनुमति ली है। बंद हो चुकी उड़ानें भी शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन


दरअसल, जनवरी माह में कोरोना की तीसरी लहर के कारण यात्रियों की संख्या घट गई थी। एयरलाइंस को यात्री ही नहीं मिल रहे थे जिस कारण उड़ानों के संचालन में परेशानी आ रही थी। कई शहरों के लिए सीधी उड़ानें बंद हो गई थी। अब हालात फिर से सुधरने लगे हैं और कोरोना संक्रमण भी कम हो गया है जिसके चलते फिर से उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। अगले माह के अंत में समर शेड्यूल भी लागू होगा। इसके चलते एयरलाइंस ने 22 शहरों के लिए सीधी उड़ानों की अनुमति ली है। इसके साथ ही जिन शहरों की उड़ानें बंद हो गई थी उनको भी शुरू करने की तैयारी है। ऐसा होने पर इंदौर से देश के 24 शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


कोरोना के पहले थी 96 उड़ानें
इस मामले में ट्रेवल एजेंट बता रहे हैं कि कोरोना संक्रमण कम होने के बाद अब यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके चलते अगले महीने से उड़ानों की संख्या बढ़ सकती है। बीते दिनों अमृतसर, चंडीगढ़, चेन्नई, जोधपुर की उड़ानें बंद हो गई थी। चेन्नई और चंडीगढ़ की उड़ानों की अनुमति एयरलाइंस ने ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि अमृतसर और जोधपुर की उड़ानें भी जल्द ही शुरू होगी। जिससे यात्री सीधे 24 शहरों में पहुंच सकेंगे। कोरोना महामारी से पहले प्रतिदिन 96 से ज्यादा उड़ानों का संचालन होता था। दिसंबर 2021 में उड़ानों की संख्या 66 तक पहुंची, लेकिन जनवरी में तीसरी लहर के कारण ज्यादातर उड़ानें बंद हो चुकी हैं। अब जो समर शेड्यूल लागू होने वाला है उसमें उड़ानों की संख्या बढ़ सकती है। दिल्ली, मुंबई, पुणे, जयपुर, जबलपुर, प्रयागराज, ग्वालियर, गोवा, लखनऊ, अहमदाबाद, सूरत, चेन्नई, रायपुर, किशनगढ़, बेलगाम, नागपुर, चंडीगढ़, बैंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद, विशाखापट्टनम और जम्मू के लिए उड़ानों की अनुमति ली गई है। दुबई और शारजाह की उड़ानों का संचालन भी अगले माह से होगा। वर्तमान में जो दुबई की उड़ान चल रही है उसका समय बदला जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed