{"_id":"5936789e4f1c1b34539c850b","slug":"indore-no-summer-vacations-for-administrative-staff-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों के एडमिनिस्ट्रेटिव स्टॉफ को नहीं मिलेगी गर्मी की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों के एडमिनिस्ट्रेटिव स्टॉफ को नहीं मिलेगी गर्मी की छुट्टी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 06 Jun 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी का आगमन छात्रों और शिक्षकों के लिए छुट्टियों का पर्याय बन सकता है। लेकिन स्कूलों के एडमिनिस्ट्रेटिव स्टॉफ के लिए यह वर्ष का सबसे ज्यादा काम करने वाला समय होता है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक स्कूलों के एडमिनिस्ट्रेटिव स्टॉफ को स्कूल बसों की मरम्मत और रख-रखाव से लंबित दस्तावेजों का हिसाब-किताब सहित अन्य कामों को स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान किया जाता है।
विज्ञापन
नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्कूलों के फिर से खोलने में केवल कुछ और दिन बाकी, गैर-शिक्षण और प्रशासनिक कर्मचारी नए सत्र के लिए सभी काम पूरा करने में पूरी शिद्दत से लगे हुए हैं। मेडी-कैप्स इंटरनैशनल स्कूल के प्राचार्य मनोज वाजपेयी का कहना है कि यह एडमिनिस्ट्रेटिव स्टॉफ के लिए वर्ष का सबसे व्यस्त समय है क्योंकि इसी समय में शैक्षणिक वर्ष के सारे महत्वपूर्ण कामों को पूरा किया जाता है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शहर के ज्यादातर स्कूलों ने अपने कार्यालयों को एक दिन के लिए भी बंद नहीं किया। हालांकि इसके विपरीत शहर के कुछ मिशनरी स्कूलों ने प्रशासनिक कर्मचारियों को भी 15-दिवसीय ब्रेक दिया है। सेंट अर्नोल्ड के स्कूल के प्रमुख फ्रेड कजेटन डी'मेलो ने कहा कि सभी लंबित कार्य और रिकॉर्ड रखरखाव, छात्र के दस्तावेज, हस्तांतरण प्रमाणपत्र जारी करना, इन सभी कार्यों को मई और जून के दौरान पूरा किया जाता है।
