{"_id":"61c2d1f7810443293c48e6c9","slug":"indore-nine-positive-patients-found-again-citizens-coming-from-abroad-are-also-increasing-worry-corona-positive-death-of-two-elderly-health-department-finding-out-the-reasons","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Corona Update: फिर मिले नौ नए पॉजिटिव, कोरोना संक्रमित दो बुजुर्गों की मौत, कारणों का पता कर रहा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Corona Update: फिर मिले नौ नए पॉजिटिव, कोरोना संक्रमित दो बुजुर्गों की मौत, कारणों का पता कर रहा स्वास्थ्य विभाग
Wed, 22 Dec 2021 01:23 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:23 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण के कारण चिंता बढ़ने लगी है। 24 घंटे में यहां 9 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके अलावा दो बुजुर्गों की मौत हुई है जो कोरोना पॉजिटिव थे। स्वास्थ्य विभाग पता लगा रहा है कि मौत का कारण कोरोना ही है या दूसरी बीमारी।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट से अब तक कहीं भी मौत का मामला सामने नहीं आया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना संक्रमण के कारण चिंता बढ़ने लगी है। 24 घंटे में यहां 9 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके अलावा दो बुजुर्गों की मौत हुई है, जो कोरोना पॉजिटिव थे। स्वास्थ्य विभाग पता लगा रहा है कि मौत का कारण कोरोना ही है या दूसरी बीमारी। दूसरी बड़ी चिंता का कारण विदेश से आए नागरिक हैं जिनको लेकर ओमिक्रॉन की चिंता है।
दरअसल इंदौर में कोरोना के चलते चिंता इसलिए बढ़ रही है, क्योंकि यहां लगातार पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। दिसंबर में इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है और पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। इधर दो बुजुर्गों की मौत हो गई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग एक मौत बता रहा है। दूसरे मामले में अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि मौत का कारण क्या है। मंगलवार को 9 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इधर ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर भी चिंता बढ़ी हुई है, क्योंकि नवंबर से अब तक 3 हजार से ज्यादा लोग विदेश से आए हैं। इनमें से लगभग 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सबके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही ओमिक्रॉन वैरिएंट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। नए मरीजों की बात करें तो इनमें से दो-दो मरीज तंजानिया और यूएसए, एक-एक मरीज घाना और यूएई से लौटे हैं। इससे पहले नाइजीरिया से दो बच्चे लौटे थे। दोनों भाई-बहन हैं। यूएसए, ब्रिटेन और यूएई से कुछ लोग लौटे थे।
उपचार के दौरान हुई दो बुजुर्गों की मौत
इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत के बाद से चिंता के बादल मंडराने लगे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बुजुर्ग थे और निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती किया गया था। एक बुजुर्ग शैल्बी अस्पताल में भर्ती थे जो ओमेक्स सिटी के शुभम नगर में रहते थे। करीब दस दिन पहले पति-पत्नी दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिस पर अस्पताल में भर्ती किया था। पांच दिन बाद पत्नी का स्वास्थ्य ठीक होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। बुजुर्ग का इलाज चल रहा था। मंगलवार तड़के बुजुर्ग की मौत हो गई। उनको डायबिटीज भी थी। इसी तरह दूसरे मामले में मरीज बॉम्बे अस्पताल में भर्ती थे। वे किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं कर रहा है जबकि यह कह रहा है कि मृत्यु के कारणों का पता लगा रहे हैं कि कोरोना से मौत हुई है या दूसरी बीमारी से।