फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: Two sides clashed over small talk, stones with sticks and sticks, a dozen injured, more than 15 bikes vandalized

Indore News: छोटी सी बात पर भिड़ गए दो पक्ष, लाठी-डंडो के साथ चले पत्थर, दर्जनभर घायल, 15 से ज्यादा बाइक में तोड़फोड़

Fri, 27 May 2022 01:54 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 27 May 2022 01:54 PM IST
सार

महू के दातोदा गांव में गुरुवार रात को बड़ा विवाद हो गया। दो पक्ष आमने सामने हुए और जमकर पत्थर, लाठी, डंडे चले। दर्जनभर लोग घायल हो गए। 15 वाहनों में तोड़फोड़ की गई। घरों को भी नुकसान पहुंचाय। पुलिस ने स्थिति संभाली। 

विज्ञापन
Indore News: Two sides clashed over small talk, stones with sticks and sticks, a dozen injured, more than 15 bikes vandalized
विवाद के दौरान की गई गाड़ियों में तोड़फोड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महू तहसील के दातोदा गांव में गुरुवार रात बड़ा विवाद हो गया।  दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से पत्थर फेंके गए। डंडे भी चलाए। विवाद में दर्जनभर लोग घायल हो गए। 15 मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों पक्षों के करीब 80 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक  सिमरोल थाना क्षेत्र के दतोदा में गुरुवार रात दो पक्षों में बड़ा विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों एक दूसरे पर पत्थर और डंडे चलाए। घटना में एक पक्ष के आधा दर्जनभर से अधिक लोग घायल हैं। सिमरोल पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर दातोदा में विवाद हुआ था। घटना के दौरान हमलावरों में 12 से अधिक मकानों में तोड़फोड़ की। 15 से अधिक बाइक को नुकसान पहुंचाया। अन्य वाहनों के भी कांच फोड़े। देर रात सिमरोल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। घटना के बाद से ही पूरे गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीएम अक्षत जैन का कहना है कि तोड़फोड़ हुए मकान और टू व्हीलर फोर व्हीलर वाहनों के पंचनामें पटवारी के द्वारा बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किशोर चौहान ने अपने आठ रिश्तेदारों के साथ नरेंद्र मुंडेल के साथ 2,100 रुपये को लेकर तीखी बहस की। किशोर और अन्य ने मुंडेल के साथ मारपीट की और फिर उन पर और उनके घर पर पथराव किया। इस घटना में उनके घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। हमले में शंकरलाल चौहान, अर्जुन देवड़ा, सुरेंद्र चौहान, प्रह्लाद और चार वर्षीय हिमांशी चौहान घायल हुए। किशोर चौहान की शिकायत पर नरेंद्र मुंडेल और 85 अन्य पर केस दर्ज किया। दूसरे पक्ष से भी रिपोर्ट लिखाई गई। इसमें किशोर चौहान और आठ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शशिकांत कनकने ने कहा कि हमले में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने समय रहते स्थिति संभाल ली। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। स्थिति नियंत्रण में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed