{"_id":"6291d3da9c6af47a3f7878d7","slug":"indore-news-there-was-a-ruckus-after-drinking-alcohol-the-police-explained-that-they-beat-up-later-the-police-beat-them-fiercely","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indore News: शराब पीकर कर रहे थे हंगामा, पुलिस ने समझाया तो की मारपीट, बाद में पुलिस ने की जमकर पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: शराब पीकर कर रहे थे हंगामा, पुलिस ने समझाया तो की मारपीट, बाद में पुलिस ने की जमकर पिटाई
Sat, 28 May 2022 01:18 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 28 May 2022 01:18 PM IST
सार
इंदौर में पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों की धुलाई कर दी। युवक नशे में थे और दूसरे युवक को पीट रहे थे। पुलिस समझाने गई तो उनसे भिड़ गए। बाद में अहाते में छिपने लगे। इस पर पुलिस ने तीनों की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
हंगामा कर रहे युवकों को समझाने पहुंची पुलिस तो करने लगे विवाद
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शराब पीकर हंगामा करने वाले युवकों को पुलिस ने सबक सिखाया। दो युवक मिलकर एक अन्य युवक को पीट रहे थे। इसी बीच पुलिस को खबर मिली तो मामला सुलझाने पहुंची, लेकिन हंगामा कर रहे युवकों ने पुलिस से भी मारपीट की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी युवकों को पीटते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक घटना हाथीपाला क्षेत्र की है। यहां शराब दुकान के अहाते पर दो युवक हंगामा कर रहे थे। इस दौरान यहां बीट के पुलिसकर्मियों को जानकारी लगी। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे। जिसमें शराबी युवक पुलिस से हुज्जत करने लगे। बाद में पुलिस से बचने के लिए दुकान में जा घुसे इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लातों से शराबी युवकों की जमकर पिटाई कर दी। बताया रहा है है कि शुक्रवार शाम को हाथीपाला अहाते पर विवाद की सूचना रावजी बाजार पुलिस को मिली। इसके बाद तुरंत दो पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। यहां तीन युवक नशे में हंगामा कर मारपीट कर रहे थे। सिपाहियों ने समझाया तो वे उनसे ही भिड़ गए। देखते ही देखते वे सिपाहियों से ही मारपीट करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे तो उनसे भी झूमाझटकी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाद में पुलिसकर्मियों ने तीन युवकों को पकड़ा और काबू करने के बाद उनकी जमकर पिटाई की।

अहाते में छिपने लगे युवक तो पुलिस ने पहुंचकर कर दी पिटाई
- फोटो : सोशल मीडिया
अहाता कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने अरुण सोनी व उसके भाई कृष्णा सोनी निवासी मल्हारगंज व अक्षय राठौर निवासी संगम नगर पर केस दर्ज किया है। आरोपी अरुण व कृष्णा नेपाली हैं और केटरिंग का काम करते हैं। तीनों का मेडिकल करवाया जिसमें नशे की पुष्टि हुई है। इस मामले में अहाता चलाने वाले शुभम सेन ने बताया कि अरुण सोनी, कृष्णा सोनी और अक्षय राठौर का उसकी दुकान पर काम करने वाले युवक के साथ डिस्पोजल मांगने की बात पर विवाद हुआ। तीनों युवक गालियां देने लगे। जब युवक ने गाली देने से मना किया तो तीनों ने मिलकर उसे जमकर पीटा। जब शुभम बीच बचाव करने गया तो तीनों ने उसे भी मारा। इसके बाद पुलिस जवानों को सूचना दी गई।