फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore news: The bridegroom was waiting to arrive with a procession, but the bride ran away with her lover, the groom said - how will I go without a bride

Indore news: बरात लेकर पहुंचा दू्ल्हा कर रहा था इंतजार, मगर प्रेमी संग भाग गई दुल्हन, दूल्हा बोला-बिना दुल्हन कैसे जाउंगा

Thu, 19 May 2022 12:02 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 19 May 2022 12:02 PM IST
सार

इंदौर में बरात लेकर दूल्हा पहुंचा। आंखों में सपने सजाए वह दुल्हन का इंतजार कर रहा था लेकिन इसी बीच खबर आई कि दुल्हन प्रेमी संग भाग गई। दूल्हे के पैरों तले से जमीन खिसक गई और कहा कि बिना दुल्हन के कैसे जाउंगा। 

विज्ञापन
Indore news: The bridegroom was waiting to arrive with a procession, but the bride ran away with her lover, the groom said - how will I go without a bride
दुल्हन - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर में बुधवार को अजीब वाकया हुआ। घोड़ी चढ़कर अपनी दुल्हन लेने पहुंचा युवक उस वक्त सदमे में चला गया जब पता चला कि दुल्हन प्रेमी के साथ भाग गई। दूल्हा यह सोचकर तनाव में आ गया कि अब क्या होगा। बिना दुल्हन के कैसे जाउंगा। सबको क्या कहुंगा। दूसरी लड़की से शादी करवाने की बात भी उसने कही लेकिन आखिरकार उसे बगैर दुल्हन के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


मामला चिमनबाग क्षेत्र का है। यहां एक परिवार में बेटी की शादी थी। उज्जैन से बरात आने वाली थी। बुधवार को बरात दुल्हन के आंगन पहुंची। दूल्हा सजधजकर तैयार था कि कब दुल्हन को देखे  मगर पता चला कि दुल्हन मेकअप करवाने  पार्लर गई है। इसके बाद दूल्हे की बेताबी बढ़ने लगी लेकिन तभी खबर आई कि पार्लर से दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। उसकी तलाश की लेकिन नहीं मिली। इसके बाद दूल्हे का मुंह उतर गया और वह उदास हो गया। बाद में मामला थाने पहुंचा। पुलिस के अनुसार दुल्हा टेबल टेनिस का कोच है। दोपहर को सगाई की रस्में हुई और समधी-समधन का मेल-मिलाप चल रहा था। एक दूसरे के साथ बैठकर खाना खा रहे थे। दोनों वर और वधु पक्ष ने तय किया की सगाई के बाद बरात आएगी और वरमाला की रस्में पूरी कर ली जाएगी। इस बीच दुल्हन मेकअप का काम कर लेगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक दुल्हन मेकअप के लिए सहेलियों के साथ अन्नपूर्णा क्षेत्र स्थित ब्यूटी पार्लर चली गई। दूल्हा भी दोस्तों के साथ सजधज कर घोड़ी चढ़ने को तैयार गया। काफी देर तक दुल्हन नहीं लौटी तो सरगर्मी तेज हुई। सगाई की रस्म हो चुकी थी और दुल्हन खुश थी इसलिए किसी को शक भी नहीं हुआ। दो घंटे बाद भी दुल्हन नहीं लौटी तो शक गहराने लगा। उन लोगों से पूछा जो मेकअप के लिए दुल्हन को लेकर गए थे। इसके बाद पता चला कि दुल्हन प्रेमी के साथ भाग गई है। दुल्हन के भागने की खबर सुन दूल्हे की पैरों तले से जमीन खिसक गई। कुछ देर सोचने के बाद दूल्हे ने कहा कि मैं किस मुंह से घर जाउंगा। वो नहीं तो किसी और से ही शादी करवा दो। बात नहीं बनी तो वह रात 11.30 बजे एमजी रोड थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना बताई। हालांकि पुलिस ने कहा कि लिखित शिकायत करो मगर दूल्हा लिखित आवेदन नहीं दे सका। इस दौरान दुल्हन की मां अन्नपूर्णा थाने पहुंची और बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवा दी। उसने बस इतना बताया जिस लड़के के साथ भागी वो तो बेटे जैसा था। घर आता था लेकिन बेटी से बहन जैसा व्यवहार करता था। इतना बड़ा धोखा देगा यह तो उसने सपने भी नहीं सोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed